फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The government has released Rs 40.40 crore for purchasing jail land.

Ballia News: जेल की भूमि खरीदने के लिए शासन ने जारी किए 40.40 करोड़

Tue, 30 Dec 2025 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
The government has released Rs 40.40 crore for purchasing jail land.
बलिया: जनपद में बहुप्रतीक्षित कारागार बनाने के लिए शासन ने हरी झंडी दे दी है। इसके लिए सरकार ने जमीन खरीदने आदि के लिए 40 करोड़ 40 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त कर दिया है। अब जल्द ही इसकी कवायद शुरू कर दी जाएगी। इसकी जानकारी देते हुए प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि इसकी प्रक्रिया जल्द शुरू कराएंगे। कहा कि शासन ने नवसृजित जनपदों में कारागार के निर्माण के लिए भूमि क्रय करने के लिए एकमुश्त धन की व्यवस्था की है। ऐसे में जिले में काफी लंबे समय से प्रस्तावित जेल की जमीन खरीदने की व्यवस्था जल्द की जाएगी। जिला जेल नारायनापाली में ही करीब 67 एकड़ की एरिया में बनेगा। जमीन के चिह्नांकन आदि की प्रक्रिया प्रशासनिक स्तर से कर ली गई है। ऐसे में बजट आने के बाद अब तत्काल जमीन खरीदने का काम किया जाएगा। कहा कि जिले से जेल दूसरे जगह स्थानांतरित हो जाने के बाद से यहां के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। लंबे समय से प्रयास में लगा था जिसके बाद शासन ने बजट जारी कर अब इसका रास्ता साफ कर दिया है। जमीन खरीद पूरी होने के बाद इसका निर्माण कार्य भी जल्द शुरू कराया जाएगा। जेल के लिए पर्याप्त मात्रा में जमीन ली जा रही जिससे इसका निर्माण भी काफी बड़ा होगा। कहा कि इसके साथ ही जिले में प्रस्तावित मेडिकल कालेज के शिलान्यास की तिथि भी जल्द घोषित की जाएगी। कहा 31 दिसंबर को जिले में रहूंगा और प्रशासनिक अधिकारियों संग बैठक कर पुराने जेल को तोड़ने तथा नए के लिए जमीन खरीद आदि पर उनसे वार्ता कर तत्काल इसकी प्रक्रिया शुरू कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed