{"_id":"6963da15c25f64fc7c079787","slug":"the-goal-is-the-unity-and-cultural-consciousness-of-hindu-society-sanjay-ballia-news-c-190-1-bal1001-155648-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू समाज की एकता और सांस्कृतिक चेतना ही लक्ष्य : संजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू समाज की एकता और सांस्कृतिक चेतना ही लक्ष्य : संजय
विज्ञापन
बैरिया में हिंदू सम्मेलन का शुभारंभ करते अतिथि। संवाद
- फोटो : संवाद
सिकंदरपुर। सकल हिंदू समाज समिति की ओर से रविवार को कस्बे में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य उद्देश्य समाज में एकता, सांस्कृतिक चेतना, पारिवारिक मूल्यों और राष्ट्रबोध को सुदृढ़ करना रहा। सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि संजय प्रांत कुटुंब प्रबंधन प्रमुख (गोरक्ष प्रांत) ने किया। संजय ने भारत के गौरवशाली इतिहास का स्मरण कराया और कहा कि समाज की एकता ही राष्ट्र की वास्तविक शक्ति होती है।
उन्होंने कहा कि प्राचीन काल में भारत विश्व गुरु रहा है, लेकिन समय के साथ सामाजिक एकता और कुटुंब भावना के कमजोर होने से देश को भारी क्षति उठानी पड़ी। समाज के बिखराव का लाभ उठाकर मुट्ठी भर आक्रांताओं ने लंबे समय तक शासन किया। पारिवारिक एकता और सामाजिक समरसता के अभाव ने राष्ट्र को कमजोर किया। संघ के पांच परिवर्तन की अवधारणा पर प्रकाश डाला। कहा कि इनके माध्यम से सामाजिक समरसता, स्वदेशी भावना, नागरिक कर्तव्य, पर्यावरण संरक्षण और पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का प्रयास किया जा रहा है। आकाश तिवारी, अरविंद राय, लाल बच्चन तिवारी, विवेकानंद, मनोज मोदनवाल, भीम गुप्ता, अविनाश मिश्रा, सिक्की, जयराम पांडेय, मानिकचंद बजरंगी, चौहान, पिंटू पाठक थे।
सनातन है तभी भारत है : रामाशीष
बैरिया/लालगंज। हिंदू सम्मेलन का आयोजन सुदिष्ट बाबा समाधि परिसर में रविवार को हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि गंगा समग्र राष्ट्रीय संगठन के मंत्री रामाशीष और पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त आदि ने किया। मुख्य अतिथि रामाशीष ने कहा कि हिंदू समाज को अपने लिए जागना ही पड़ेगा। हिंदू बचेगा तभी धर्म बचेगा और भारत बचेगा। सनातन है तभी भारत है। हिंदू भाव जीवित रहेगा तभी मठ मंदिर सुरक्षित रहेंगे। अध्यक्षता पुरुषोत्तम मिश्रा व संचालन खंड कार्यवाह राजीव ने किया। संत विमल दास, जयशंकर भगत, जयप्रकाश साहू, दिव्यांश, रोशन गुप्ता, अरुण सिंह, मुक्तेश्वर सिंह, विवेकानंद, कमलाकांत, मिथिलेश चौबे थे। मुरलीछपरा ब्लाक के मुरारपट्टी मंडल की ओर से मठिया प्रांगण में हिन्दू सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि स्वामी राधाकृष्ण ब्रह्मचारी और ओमपाल रहे। मुख्य वक्ता जितेंद्र मिश्र ने कहा कि भारत भूमि पर भगवान कई बार अवतरित हुए। भारत की संस्कृति बहुत महान है। यहां के सनातनियों पर कितना भी अत्याचार हुआ फिर भी यहां के लोग अपने धर्म के प्रति अडिग रहे। आज भारत विश्व गुरु के करीब है। गुप्तेश्वर पाठक, बगेंदन पासवान, पुष्पा दीदी रहीं।
विज्ञापन
सशक्त भारत हिंदू समाज की एकजुटता का प्रमाण
बेल्थरारोड। क्षेत्र के रामपुर चंदेला मंडल की ओर से पं. दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज परिसर में हिंदू सम्मेलन हुआ। हिंदू समाज में एकजुटता का संकल्प जताया गया। प्रधान छोटेलाल यादव ने अतिथियों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया। मंच पर बाबा भरत दास मौनी बाबा, आरएसएस रसड़ा के जिला प्रचारक अनुपम, फूल कुमारी, बेचन गुप्ता, सुखराम प्रसाद रहे। मुख्य वक्ता अनुपम ने कहा कि आज भारत की पहचान सशक्त राष्ट्र के रूप में है। यह हिंदू समाज की एक जुटता का प्रमाण है। युवा वक्ताओं का कहना है कि शून्य से लेकर दशमलव तक की खोज हमारे हिंदू समाज के मनीषियों ने किया था। शारदानंद पांडेय, सतीश, डॉ. आलोक गिरी, सुनील, रामअशीष समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
हिंदू एक राष्ट्र की आत्मा
हल्दी/चिलकहर। बेलहरी के बबुआपुर सोनवानी स्थित योगी बाबा के प्रांगण में सह खंड कार्यवाह धर्मेंद्र पांडेय के नेतृत्व में हिन्दू सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि रामाशीष और विशिष्ट अतिथि संत सुदर्शन दास महाराज रहे। वक्ताओं ने सनातन संस्कृति, हिंदू एकता, सामाजिक समरसता तथा राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर विस्तार से विचार रखे। रामाशीष ने कहा कि हिंदू कोई सिर्फ शब्द नहीं, हिंदू एक जीवन पद्धति है, हिंदू कोई जाति नहीं, हिंदू एक संस्कृति है, हिंदू कोई मजहब नहीं, हिंदू एक राष्ट्र की आत्मा है। पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, मनोज चतुर्वेदी, कन्हैया तिवारी, योगेंद्र ओझा, संजय उपाध्याय, पंकज उपाध्याय, सुभाष मिश्र, वेंकटेश मिश्र, नमोनारायण उपाध्याय थे। सीताराम मथुरा दास महाविद्यालय चिलकहर में हिंदू महासम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि हथियाराम मठ के महंत भवानी नंदन यति महाराज रहे। भवानी नंदन यति महाराज ने कहा कि हिन्दू शब्द का अर्थ है कि जो भावनाओं से जो हमेशा दूर है। पूरी दुनिया का भला चाहने वाला और सनातन धर्म को मानता हो। स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि गर्व से कहो हम हिन्दू है। महामंडलेश्वर कौशलेंद्र गिरि, करुणेश सिंह,भगवान सिंह, राजू सिंह मौजूद रहे।