फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The girl was kidnapped and married, and pressure was also put on her to change her religion

Ballia News: युवती को भगाकर की शादी, धर्म परिवर्तन के लिए भी बनाया दबाव

Sun, 09 Mar 2025 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
The girl was kidnapped and married, and pressure was also put on her to change her religion
बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र में एक मुस्लिम युवक ने हिंदू नाम रखकर एक युवती को घर से भगा ले गया। मंदिर में शादी रचा ली। शादी के बाद युवती जब युवक के घर पहंुची तो उसके सच की जानकारी हुई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने युवक समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि सोशल साइट के जरिये उभांव थाना क्षेत्र के जमुआंव निवासी गुफरान पुत्र इलियास से उसका संपर्क हुआ। उसने अपने आप को हिंदू बताया। बातचीत में युवक ने अपना नाम जयप्रकाश बताया। दो मार्च को युवक घर से उसे भगा ले गया। सलेमपुर में एक मंदिर में शादी की। शादी करने के बाद जब वह युवक के घर पहंुची तो उसके मुस्लिम होने की जानकारी हुई। जब उसने विरोध किया तो युवक और उसके परिवार की ओर परेशान किया गया। धर्म परिवर्तन करने व निकाह करने का दबाव बनाने लगा। उसका वीडियो बनाने के बाद वह 10 हजार रुपये भी छीन लिए।
विज्ञापन

इस कृत्य में उसके चाचा व एक अन्य युवक ने भी सहयोग किया। प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने गुफरान पुत्र मोहम्मद इलियास, अशरफ पुत्र याकूब व मोहम्मद कैफ पुत्र सलीम निवासी जमुआंव पर धर्म परिवर्तन कराने व अन्य सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी गुफरान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। युवती को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed