फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The foundation of the temple, including the dropped part

नींव सहित गिरा मंदिर का हिस्सा

Fri, 23 Sep 2016 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया Updated Fri, 23 Sep 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
The foundation of the temple, including the dropped part
मगही नदी के बाढ़ के पानी के चलते धासशाई हो गया बाबू राय बाबा मंदिर।
नरहीं के आराध्य देव बाबू राय बाबा का नवनिर्मित मंदिर का एक हिस्सा गुरुवार की शाम मगई नदी में बह गया। जिसको लेकर गांव के लोगों में काफी नाराजगी है। वहीं निर्माण के प्रयोग में लाए जाने वाले सामग्री की गुणवत्ता पर भी सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन



ग्रामीणों के सहयोग से बाबू राय बाबा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए मगई नदी में दीवार देकर निर्माण कराया जा रहा था। गुरुवार की शाम को 20 फीट ऊंचाई की दीवार भरभरा कर गिर गई। नरहीं गांव के सहयोग से निर्माणाधीन भव्य मंदिर में करीब 30 लाख खर्च हो चुका है। धराशायी होने के बाद गांव के हजारों लोग मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य पर ही सवालिया निशान उठाने लगे। इस घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। शुक्रवार को निर्माणाधीन मंदिर के हिस्सा गिरने के बाद गांव में डुगडुगी बजाकर नरहीं गांव की बैठक बाबू राय के स्थान पर शनिवार को बुलाई गई है। जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed