फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The first week of June was the hottest in three years, mercury reached 42 degrees

Ballia News: तीन साल में सबसे गर्म रहा जून का पहला सप्ताह, पारा 42 डिग्री

Tue, 10 Jun 2025 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
The first week of June was the hottest in three years, mercury reached 42 degrees
बलिया। जिले में तीन साल के तापमान पर नजर डालें तो इस वर्ष जून माह के प्रथम सप्ताह का सबसे गर्म दिन रहा। पिछले दो सालों में प्रथम सप्ताह में अधिकतम तापमान 39 व न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। इधर, तीन दिनों से पारा 40 के ऊपर होने के कारण लोगों को भीषण गर्मी व लू का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 42 व न्यूनतम 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार अधिकतम तापमान 41 व शनिवार 40 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन

सुबह होते ही सूर्य की किरणें जलाने लगती हैं। सुबह व शाम को हवा का रुख बदलने से लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गर्म हवा के बीच उमसभरी गर्मी के कारण लोग पसीने तरबतर हो जा रहे हैं। गर्म हवाओं के चलते लोगों को दिन में चेहरे को ढंक कर ही बाहर निकलना पड़ रहा है। दोपहर में मजबूरी में ही लोग घरों से निकल रहे हैं। सुबह में ही सूर्य की किरणें तेज हो जा रही हैं, जिसके चलते गर्मी का एहसास होने लगता है। सुबह-शाम और दोपहर में मौसम के अलग-अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। देर शाम तक घर की दीवार गर्म होने से पंखे की हवा भी गर्म लग रही है। गांधी महाविद्यालय मिड्ढा के मौसम विज्ञान केंद्र के डाॅ. सुरेश सिंह ने बताया कि अभी तीन-चार दिन इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है। तापमान में वृद्धि् हो सकती हैं। पर्यावरणविद डाॅ. गणेश पाठक ने बताया कि जलवायु परिवर्तन के चलते गर्मी, बारिश, ठंडक एकाएक अधिक पड़ रही है। इसको लेकर मानव को सचेत होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed