फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The first law school

पहली बार कानून की पाठशाला

Sat, 05 Dec 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Sat, 05 Dec 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
The first law school
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया के तत्वावधान में ददरी मेले में शनिवार को आयोजन किया गया। ददरी मेले मेें पहली बार लगे विधिक शिविर का शुभारंभ जनपद के न्यायाधीश न्यायमूर्ति चंद्रहांस राम द्वारा फीता काटकर किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि चंद्रहांस राम ने कहा कि आज अनावश्यक रूप से ऐसे मुकदमों का बोझ भी न्यायालय पर है। जिनको थोड़े से प्रयास के द्वारा आपसी सुलह-समझौते से समाप्त किया जा सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए 12 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन देश स्तर पर किया है। ऐसे सुनहरे मौके का बलिया में भी फायदा उठाना जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोक अदालत में मोटर दुर्घटना प्रतिकारवाद, दीवानी, वैवाहिक, राजस्व, परीक्षा अधिनियम, चकबंदी, स्टैंप, बैंक ऋण एवं धारा 138 निगोशीएबुल एक्ट उत्तराधिकार वाद, बाट माप, विद्युत अधिभार, नगर पालिका एक्ट, वन अधिनियम, किराएदारी, अपराधिक वादों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर किया जाएगा। कहा कि समस्त वादकारी आम जनता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विधि विशेषज्ञ से अनुरोध किया कि आगामी 12 दिसंबर को लगने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायमूर्ति डीपी सिंह, न्यायाधीश सुशील कुमार, न्यायमूर्ति मनोज कुमार राय, न्यायमूर्ति रत्नेश मणि त्रिपाठी, न्यायमूर्ति शोभनाथ सिंह को नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि लक्ष्मण गुप्त ने माला पहनाकर व अंगवस्त्रम से सम्मानित किया। अधिवक्ता श्याम नारायण यादव, यशवीर सिंह, धर्मेंद्र तिवारी, संतोष कुमार पांडेय, रामनरेश यादव के साथ ही नगर पालिका परिषद के कर्मचारी अलीम  खां, अरविंद सिंह, अशोक वर्मा, अशोक सिंह, श्याम जी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed