फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The family members were beaten up by the family members who visited the girlfriend, later got married in the temple

प्रेमिका घर पहुंचे प्रेमी को परिजनों ने पीटा, बाद में मंदिर पर कराई गई शादी

Sun, 23 Feb 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
The family members were beaten up by the family members who visited the girlfriend, later got married in the temple
बैरिया। थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका से मिलने उसके घर गए प्रेमी को पकड़ कर परिजनों ने उसकी पिटाई की और 112 नंबर पुलिस को बुलाकर उसके सुपुर्द कर दिया। दिन भर थाने में चली पंचायत के बाद इस शर्त पर सुलह हुआ कि थाने से छूटने के बाद दोनों की शादी महाराज बाबा के मंदिर में आज ही करा दी जाएगी। इसके बाद दोनों की मंदिर पर शादी कराई गई।
विज्ञापन

रेवती थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में पहुंचा और छत के रास्ते उसके आंगन में उतरकर उसके कमरे में चला गया। इसी बीच इसकी जानकारी परिजनों को हो गई। इसके बाद परिजनों ने प्रेमी की पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। एसएचओ संजय त्रिपाठी ने बताया कि युवक-युवती दोनों बालिग हैं। दोनों के परिजन आपस में समझौता कर लिए हैं, जिसके चलते छोड़ा गया है। इसके बाद दोनों पक्ष महाराज बाबा के मठिया पर पहुंचे जहां महंत सतीशचंद दास की मौजूदगी में दोनों की शादी कराई गई। इस मौके पर ग्राम प्रधान भीखाछपरा, नवकागांव प्रधान प्रतिनिधि मुकेश, बबलू राम, पिंटू वर्मा, पीयूष सिंह, टूना सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed