फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The family had gone to see the fair, thieves vacated the house

Ballia News: मेला देखने गया था परिवार, चोरों ने खाली कर दिया मकान

Fri, 15 Dec 2023 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Dec 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
The family had gone to see the fair, thieves vacated the house
शहर की कालोनियों में चोरों का आतंक बढ़ गया है। पुलिस की लापरवाही से दिनदहाड़े मकानों का ताला तोड़ चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। एक पखवाड़े पूर्व रिटायर्ड बैंक मैनेजर के घर हुई चोरी का खुलासा अभी तक नहीं हो सका है।
विज्ञापन

मनबढ़ चोरों ने जिला कारागार के पीछे टैगोर नगर कालोनी में दिन दहाड़े खाली मकान के मुख्य गेट का ताला तोड़कर नकदी और गहनों पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। टैगोर नगर में पूर्व मंत्री के आवास से कुछ दूरी पर डॉ. संतोष मिश्रा का आवास है। बुधवार को वह राजपूत नेवरी स्थित अपने क्लिनिक पर गए थे। पत्नी व परिवार के अन्य सदस्य मेला देखने चले गए। दोपहर बाद काॅलेज से घर पहुंचे लड़के ने कमरे की हालत देखा तो उसके होश उड़ गए। उसने पिता संतोष मिश्रा को फोन कर घटना की सूचना दी। संतोष मिश्रा ने बताया कि आलमारी में रखे आभूषण और नकदी आदि चोर उठा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed