फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The face of electricity system will change smart meters will be installed in the town and Raniganj market

Ballia News : बिजली व्यवस्था का बदलेगा रूप, कस्बे और रानीगंज बाजार में लगेगा स्मार्ट मीटर

Mon, 24 Mar 2025 04:44 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 24 Mar 2025 04:44 PM IST
सार

गलत मीटर रीडिंग और बिल की समस्या से अब लोगों को निजात मिलने वाला है। रानीगंज बाजार में स्मार्ट मीटर लगने वाला है। इससे बिजली व्यवस्था को नया रूप मिलने वाला है।
 

विज्ञापन
The face of electricity system will change smart meters will be installed in the town and Raniganj market
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 विद्युत उपकेंद्र बैरिया के टाउन फीडर अंतर्गत बैरिया कस्बा और रानीगंज बाजार में स्मार्ट मीटर लगाया जाएगा। विद्युत विभाग के अवर अभियंता अंबुज तिवारी ने बताया की उपभोक्ता गलत मीटर रीडिंग, गलत बिल की समस्याओं से परेशान थे। उनकी समस्याओं को निजात दिलाने के लिए हमें भी परेशान होना पड़ता था।

विज्ञापन


स्मार्ट मीटर लग जाने से ऑटोमेटिक महीने भर का बिल उपभोक्ताओं को मिल जाएगा। स्मार्ट मीटर में रीडिंग क्या है लोड कितना चल रहा है सब कुछ स्पष्ट रूप से दिखेगा। स्पष्ट किया कि कस्बा व रानीगंज बाजार में कुल 6500 उपभोक्ताओं के घर स्मार्ट मीटर बहुत जल्द लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन


पुराना मीटर नहीं हटाया जाएगा, बल्कि पुराने मीटर से स्मार्ट मीटर को कनेक्ट किया जाएगा। पूछने पर बताया कि फिलहाल देहात क्षेत्र में स्मार्ट मीटर नहीं लगाया जाना है। दूसरे चरण में लगाने का आदेश आएगा तो वहां भी लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed