{"_id":"6849d119bae650d114050234","slug":"the-drain-has-not-been-cleaned-for-5-years-ballia-news-c-190-1-bal1002-141731-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 5 साल से कटहलनाले की नहीं हुई सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 5 साल से कटहलनाले की नहीं हुई सफाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। शहर के बीच से गुजरे कटहलनाला की सूरत बदलने की कवायद चल रही है। लेकिन सफाई के लिए निविदा अब तक नहीं हुई है। चार महीने पहले टेंडर निकला था लेकिन किसी ठेकेदार ने टेंडर ही नहीं भरा। ऐसे में बारिश के दौरान शहर में जलभराव की स्थिति हो सकती है। क्योंकि इसी नाले से होकर बारिश का पानी नदी में गिरता है। नाले की सफाई हुए पांच साल हो गए हैं।
सुरहाताल में भी पानी पहंुचाने में कटहलनाला सहायक है। क्योंकि बाढ़ के दिनों में शहर का पानी इसी नाले से होकर सुरहाताल में पहंुचता है, जिससे ताल में पानी की कमी दूर होती है। शहर को भी जलभराव से निजात मिलती है। यह नाला दोनों बड़ी नदियों गंगा और सरयू से जुड़ा हुआ है। बाढ़ आने पर गंगा में शहरी इलाके का पानी नाले से सुरहाताल में पहंुचता है। और सुरहाताल में पानी अधिक होन पर सरयू नदी में इसी नाले के माध्यम से चला जाता है। ऐसा नहीं है कि नाले की सफाई के लिए सरकारी तरफ से बजट जारी नहीं हुआ है। इसकी सफाई के लिए पिछले वर्ष भी टेंडर निकला था लेकिन किसी एजेंसी ने नहीं डाला। इससे सिंचाई विभाग को टेंडर निरस्त करना पड़ा। इस बार भी फरवरी में टेंडर निकला लेकिन किसी ठेकेदार या एजेंसी ने टेंडर नहीं लिया। 15 जून के पहले कटहलनाला की सफाई होनी थी। जिलाधिकारी ने भी बैठक में इसे गंभीरता से लेते हुए सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता से जवाब मांगा है। नाले के किनारे लगातार अतिक्रमण भी जटिल समस्या बनती जा रही है।
कटहलनाला की सफाई पांच साल पूर्व हुई थी। शहर क्षेत्र की सफाई सिंचाई विभाग व नगर पालिका परिषद ने कराई थी। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र के हिस्सों की सफाई मनरेगा से कराई गई थी।
विज्ञापन
-- -- --
वर्जन--
कटहलनाला के शहर क्षेत्र की सफाई के लिए टेंडर कई बार बार निकाला गया। लेकिन किसी एजेंसी ने रुचि नहीं दिखाई। इसकी जानकारी शासन को भी दी गई है। नाला की सफाई के लिए कुछ एजेंसियों से बात चल रही है। स्थानीय ठेकेदार रुचि नहीं दिखा रहे हैं। -इं. राकेश कुमार, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग।

वर्जन