फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The doctor threatened to quit his job if no action was taken

Ballia News: कार्रवाई न होने पर डाॅक्टर ने दी नौकरी छोड़ने की चेतावनी

Thu, 26 Jun 2025 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
The doctor threatened to quit his job if no action was taken
बलिया। बांसडीह अधीक्षक डॉक्टर वेंकटेस मौआर पर भ्रष्टाचार व मौत के मामले के बाद डॉक्टरों में भय है। इस बीच बुधवार को सीएमओ कार्यालय में सीयर सीएचसी पर तैनात महिला चिकित्सक डॉ. पूजा सिंह ने शिकायत की।
विज्ञापन

उन्होंने कस्बे के कुछ लोगों पर फोन कर जान से मारने की धमकी देने व साजिश कर भ्रष्टाचार में फंसाने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। डॉ. मौआर जैसी घटना होने का अंदेशा जताया। उन्होंने कहा कि न्याय नहीं हुआ तो मैं नौकरी छोड़ने के लिए मजबूर हो जाऊंगी। प्रताड़ना से परेशान होकर सीएमओ को अनिश्चितकाल के लिए छुट्टी का पत्र भेज घर चली गईं। इस मामले में महिला डॉक्टर ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सीएमओ और एसडीएम सीयर को शिकायती पत्र दिया। कुछ लोगों पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने व साइबर ठगी का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन

इसको लेकर चिकित्सकों में आक्रोश व्याप्त है। उधर सीओ रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि पुलिस कार्यालय से निर्देश के बाद इस मामले में तहरीर मिली है। मामले की जांच के उपरांत आरोपियो पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष समुदाय के मामले में आरोपी को बचाने का बनाया जा रहा था दबाव : डॉ. पूजा सिंह ने कहा कि 10 मार्च को एक विशेष समुदाय के लड़के को हिंदू की लड़की को भगा ले जाने के मामले में पकड़ा गया था। लड़की का मेडिकोलीगल बनाने के लिए आया।

उसमें एक विशेष समुदाय के एक व्यक्ति द्वारा आरोपी को बचाने का दबाव बनाया जा रहा था। लेकिन मैंने नियम के अनुसार जांच की थी, जिसको लेकर वह बार-बार शिकायत करवाता है। मरीजों को अस्पताल के अंदर की दवा व जांच रिपोर्ट लिखने से कुछ लोग नाराज चल रहे थे। उक्त लोग भी साजिश रच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed