फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The doctor reached the talks, the matter was not made

वार्ता को पहुंचे चिकित्सक, नहीं बनी बात

Tue, 21 Sep 2021 10:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
The doctor reached the talks, the matter was not made
बैरिया। अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग को लेकर समदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा में मंगलवार को दूसरे दिन भी छात्र नेताओं का अनशन जारी रहा। दोपहर एक बजे अधीक्षक डा. आशीष श्रीवास्तव और डिप्टी सीएमओ डाक्टर विजय यादव ने छात्र नेताओं से वार्ता कर अनशन समाप्त कराने का प्रयास किया, लेकिन वार्ता सफल नहीं हो सकी।
विज्ञापन

छात्र नेता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पर पर्याप्त चिकित्सको की तैनाती, एक्सरे टेक्नीशियन, लैब सहायक, सफाईकर्मी, चिकित्सकों की तैनाती के साथ जांच की विभिन्न सुविधाओं की मांग को लेकर अड़े हुए हैं। अधीक्षक ने बताया कि चिकित्सक की तैनाती हो गई है। एक से दो दिनों में उक्त तैनात चिकित्सक अपना कार्यभार संभाल लेंगे। लैब, एक्सरे टेक्नीशियन की मांग की गई है। आंदोलित छात्र नेताओं ने इसके लिए सीएमओ से बात करने को कहा तो उन्हें बताया गया कि सीएमओ इस समय छुट्टी पर है। छात्र नेताओं ने कहा कि हम उनका इंतजार करेंगे। बृहस्पतिवार तक हमारी मांग पूरी नहीं की जाती तो शुक्रवार से आमरण अनशन, चक्का जाम, छात्र कर्फ्यू शुरू कर दिया जाएगा। अनशन पर आदित्य मिश्र, राणा सुधाकर, विकास ठाकुर, अरविन्द यादव, अनूप मिश्र आदि रहे। दुर्गविजय सिंह, सोनू गुप्ता, संदीप त्यागी, मुकेश कुंवर, भीष्म प्रताप, गिरधारी मिश्र, ब्रजेश यादव, गणेश गुप्ता, आशीष यादव, बबलू मिश्र, सीटू यादव आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed