फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The Divyang covered a distance of 16 km while dragging on the roads,

दिव्यांग ने सड़कों पर घसीटते 16 किमी की दूरी तय किया, पुलिस ने वाहन से भेजवाया

Wed, 20 May 2020 08:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
The Divyang covered a distance of 16 km while dragging on the roads,
बैरिया। दोनों पैरों से दिव्यांग बिहार के कैमूर जनपद अंतर्गत कुदरा थाना क्षेत्र के दोकरी गांव निवासी 35 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार सिंह ने 16 किमी की यात्रा कर बैरिया पहुंचा।
विज्ञापन

धर्मेंद्र मुंबई के कल्याण स्थित एक पावर प्लांट में दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करता था। कोरोना के चलते काम बंद हो जाने के बाद ठेकेदार ने एक ट्रक से उसे अन्य मजदूरों के साथ बिहार के बक्सर सीमा पर छोड़ने को कहा लेकिन ट्रक चालक ने गलती से उसे मांझी (छपरा) सीमा पर उतारकर बुधवार को चला गया। किसी तरह घसीटते हुए पूरे दिन सड़क के किनारे-किनारे चलने के बाद दिव्यांग अपराह्न में बैरिया पहुंचा जहां पुलिस सहायता केंद्र पर तैनात सिपाही विनोद कुमार यादव व अन्य ने उसे भोजन कराया, पानी पिलाया और उसके बाद एक वाहन से उसे बलिया भेजवा दिया। वहां से वह बक्सर जाएगा। चलने फिरने में पूरी तरह असमर्थ धर्मेंद्र का अकेला सफर उसे मंजिल तक कैसे पहुंचाएगा, यह चिंतनीय है क्योंकि बैरिया से भी उसका घर लगभग 200 किमी दूर है। जब उससे पूछा गया कि आपको यही कहीं क्वारंटाइन करा दिया जा रहा है, अपने घर के लोगों को बुलाकर चले जाओ, तो उसने बताया कि घर में अकेले मैं कमाने वाला बालिग हूं। बाकी बूढ़ी मां, पत्नी व दो छोटे-छोटे बच्चे परिवार में है। कहा कि ऊपर वाले की कृपा हुई तो मुंबई से एक हजार किमी दूर यहां तक आ गए तो यहां से भी किसी तरह अपने गांव पहुंच ही जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed