Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The district will get 10 electric buses

Ballia News: जिले को मिलेंगी 10 इलेक्ट्रिक बसें

Fri, 30 Jan 2026 10:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
The district will get 10 electric buses
बलिया। जिले में जल्द ही इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू होगा। इसके लिए बलिया डिपो के लिए 10 इलेक्ट्रिक बसें मिलने की उम्मीद है। परिवहन निगम के सामने सबसे अधिक चुनौती चार्जिंग स्टेशन को लेकर है। वैसे चार्जिंग स्टेशन का निर्माण की कवायद तेज हो गई है।
विज्ञापन

परिवहन निगम के अधिकारियों के अनुसार एक इलेक्ट्रिक बस जल्द ही मिलने वाली है। जिले में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को लेकर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह भी काफी गंभीर है। चार्जिंग स्टेशन की स्वीकृति पहले ही हो चुकी है। जीराबस्ती वर्कशाप में बनाने की योजना पिछले साल ही थी लेकिन जलभराव के कारण कार्य शुरू नहीं हो सका। फिलहाल वर्कशाप जलभराव से मुक्ति मिलते ही चार्जिंग स्टेशन का कार्य तेज हो गई है। फाउंडेशन का कार्य तेज हो गया है। बिजली विभाग की तरफ से अलग से सप्लाई के लिए केबल खींचे जाने हैं। शासन की तरफ से बलिया को 10 इलेक्ट्रिक बस मिलने की उम्मीद है। इन बसों को गोरखपुर, देवरिया व बनारस की रूटों पर चलाने की योजना है। एआरएम प्रेमचंद ने बताया कि बलिया डिपो को 10 इलेक्ट्रिक बस मिलने वाली है। इसके लिए निगम की तरफ से स्वीकृति मिल गई है। वर्कशाप में चार्जिंग स्टेशन का काम तेजी से चल रहा है। प्राइवेट चार्जिंग स्टेशन की भी तलाश की जा रही है लेकिन अभी इसमें कामयाबी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed