{"_id":"618eafe7b90df819f86a64ba","slug":"the-district-magistrate-reviewed-the-development-programs-reprimanded-the-in-charge-cmo-ballia-news-vns622244816","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलाधिकारी ने विकास कार्यक्रमों की समीक्षा की, प्रभारी सीएमओ को फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलाधिकारी ने विकास कार्यक्रमों की समीक्षा की, प्रभारी सीएमओ को फटकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी अदिति सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक की। स्वास्थ्य विभाग से किसी भी अधिकारी के बैठक में नहीं आने पर जिलाधिकारी ने तत्काल प्रभारी सीएमओ को बुलवाया और फटकार लगाई। उन्होंने निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान स्थिति खराब मिलने पर कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिया कि ठेकेदारों की मनमानी रोकें। अगर कोई निर्माण कार्य में लेटलतीफी करता है तो उनको नोटिस जारी करें। सुधार नहीं होने की दशा में ब्लैकलिस्टेड की कार्यवाही सुनिश्चित कराएं।
स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की स्थिति ठीक नहीं मिलने पर नाराजगी व्यक्त की और सुधार लाने की चेतावनी दी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की प्रगति की भी जानकारी ली। नवंबर तक सभी लाभार्थियों को चयनित कर लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। कायाकल्प योजना के अंतर्गत विद्यालयों के भवन निर्माण को जल्द पूरा कराने के निर्देश बीएसए और डीपीआरओ को दिया। ग्राम पंचायत के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि सिर्फ पंचायत सचिव और प्रधान के भरोसे नहीं रहें, बल्कि संबंधित अधिकारी भी सभी कार्यों पर नजर बनाए रखें। सिकंदरपुर में अग्निशमन भवन का निर्माण निर्धारित तिथि तक पूरा कराने को कहा। बैरिया में राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के निर्माण को दिसंबर तक पूरा कराने के निर्देश दिए। न्याय विभाग का कोर्ट रूम बना रही कार्यदायी संस्था सीएनडीएस के अधिकारी को कार्य की रफ्तार बढ़ाने को कहा। जीजीआईसी बैरिया, स्पोर्ट्स कॉलेज, सीएचसी सोनबरसा भवन निर्माण की प्रगति भी जानकारी ली। आशा, एएनएम आदि के माध्यम से गांवों में जागरूकता फैलाकर वैक्सिनेशन कार्य में और तेजी लाने के निर्देश दिए। आयुष्मान कार्ड बनाने व वितरण करने के कार्य में भी सुधार लाने की चेतावनी देते हुए नोडल अधिकारी को प्रतिदिन कैंप लगाने के निर्देश दि ए।
कार्यदायी संस्था की लापरवाही पर हो कार्रवाई
बलिया। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में हो रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण करने का निर्देश बीएसए को दिया। कहा कि अगर कार्य सही ढंग से नहीं मिले तो संबंधित कार्यदायी संस्था का लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही हो। राजकीय पॉलिटेक्निक हुसेनाबाद का कार्य ठीक नहीं होने की जानकारी मिलने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि सुधार नहीं होने की दशा में कार्यदायी संस्था पर कार्यवाही कराएं। राजकीय गर्ल्स हॉस्टल जिगिरसड़ में खराब पानी टंकी को जल्द ठीक कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
पशुओं की मौत पर तय होगी जवाबदेही
बलिया। गो-आश्रय स्थलों पर वर्मी कम्पोस्ट ठीक ढंग से स्थापित कराने को कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि गौशालाओं में पशुओं की मृत्यु होने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। टेंडर के संबंध में अधिकारियों को साफ शब्दों में चेतावनी दी कि लोकल पेपर में टेंडर सूचना निकलवाकर औपचारिकता पूरा नहीं करें, बल्कि लोकल के साथ लीडिंग अखबार में भी विज्ञापन निकलवाएं।
बूथों पर सभी सुविधाएं हो दुरुस्त
बलिया। परिषदीय स्कूलों में लाइट, सफाई, पेयजल की व्यवस्था, रैंप की मरम्मत आदि के लिए बीएसए, डीपीआरओ, बीडीओ, ईओ को कड़े निर्देश दिए। कहा कि आगामी चुनाव के दृष्टिगत पूरी गंभीरता से इन कार्यों को कराएं। पोलिंग बूथ पर जाने वाली सभी सड़कों की मरम्मत चुनाव से पहले ही ठीक कराने को कहा। बैठक में सीडीओ प्रवीण वर्मा सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी रहे।