{"_id":"68530aab026b4c59540353b7","slug":"the-district-hospital-had-no-electricity-for-two-hours-ballia-news-c-190-1-ana1001-142266-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: दो घंटे जिला अस्पताल की बिजली रही गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: दो घंटे जिला अस्पताल की बिजली रही गुल
विज्ञापन
बलिया। जिला अस्पताल में ओवरलोड के कारण केबल जलने से दो घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। हालांकि इमरजेंसी सेवा के लिए जनरेटर चलाया गया। इस दौरान ट्राॅमा सेंटर में भर्ती मरीज के एक तीमारदार ने इस परेशानी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पोस्ट पर तमाम लोगों ने खराब स्वास्थ्य व्यवस्था की बात कही।
जिला अस्पताल परिसर के चिकित्सकों व कर्मचारी के आवासों पर एक से अधिक एसी का प्रयोग हो रहा है। मंगलवार की रात ओवरलोड के कारण केबल जल गया। जिससे इमरजेंसी, मेडिकल वार्ड, ऑक्सीजन प्लांट, ट्राॅमा सेंटर, हड्डी वार्ड, सर्जिकल वार्ड सहित कर्मचारियों के आवासों की बिजली गुल रही। कुछ देर बाद गर्मी से बेहाल मरीजों व तीमारदारों के हंगामा करने पर अस्पताल कर्मचारियों ने लाइनमैन को फोन किया। मौके पर पहुंचे लाइनमैन ने जांच कर बताया कि ओवरलोड के कारण केबल जल गई है। करीब दो घंटे बाद अस्पताल की बिजली आपूर्ति चालू होने के बाद मरीजों, तीमारदारों व चिकित्साकर्मियों ने राहत की सांस ली।
इस बाबत सीएमएस डॉक्टर सुजीत कुमार यादव ने कहा कि रात में केबल जलने से लाइन बाधित हुई थी। लेकिन जनरेटर से सप्लाई चालू कर दी गई।