फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The difference between the maximum and minimum temperatures is only three degrees.

Ballia News: अधिकतम और न्यूनतम तापमान में सिर्फ तीन डिग्री का अंतर

Sun, 21 Dec 2025 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
The difference between the maximum and minimum temperatures is only three degrees.
बलिया। जिले में पिछले चार दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को प्रभावित किया है। रविवार को लोगों को कोहरे से फिलहाल राहत मिली, लेकिन शीतलहर से लोग परेशान रहे। लोग पूरे दिन ठंड से कांपते रहे। सुबह हल्की धुंध थी। दृश्यता 100 मीटर से अधिक दर्ज की गई। इसके बावजूद ठंडी हवाओं और गलन के कारण ज्यादातर लोग घरों में ही रहे। रविवार को अधिकतम तापमान 15.50 व न्यूनतम 12.50 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में केवल तीन डिग्री का अंतर रहा। फिलहाल तीन दिन तक मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

सुबह ठंड के कारण लोग सड़कों पर निकलने से परहेज कर रहे हैं। अत्यधिक आवश्यकता होने पर ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। सर्दी से बचने के लिए जगह-जगह लोग अलाव का सहारा लेते देखे गए। ठंड और गलन का सबसे अधिक असर यातायात व्यवस्था पर दिख रहा है। सड़कों पर वाहनों की संख्या कम हो गई है। सार्वजनिक स्थलों व चौराहों पर अलाव ही लोगों का सहारा बने हैं।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक प्रो. सुरेश सिंह ने बताया कि अभी तीन दिन तक मौसम इसी तरह रहने का अनुमान है। बुधवार को धूप निकलने पर थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
ऊनी कपड़ों की बढ़ी मांग
ठंड बढ़ते ही ऊनी कपड़ों का बाजार गर्म हो गया है। लोग ऊनी कपड़े, शाॅल, जैकेट सहित अन्य कपड़ों की खरीदारी करने में जुट गए हैं। दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ भी दिखाई देने लगी है, जिससे व्यापारी भी खुश हैं और उन्हें अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के स्टेशन रोड, चौक, विजय सिनेमा रोड, धर्मशाल रोड के किनारे खुली दुकानें जस गई हैं। इसके अलावा लोग मॉल में भी ऊनी कपड़ों की खरीदारी करते देखे गए। इसमें बच्चों से लेकर बड़े, बुजुर्गों व महिलाओं के कपड़े शामिल हैं। जैकेट, शाॅल, स्वेटर, इनर व लोवर, ऊनी मोजे आदि की खरीदारी करने लोग पहुंच रहे हैं। दुकानदार मंटू, राजकुमार, उमेश आदि ने बताया कि स्वेटर 300 से लेकर एक हजार रुपये तक आ रहे हैं। वहीं, अच्छी क्वालिटी के स्वेटर 1500 से 2500 रुपये तक है। फूल जैकेट 1200 से लेकर 3000 रुपये तक में हैं। इसी प्रकार ऊनी टोपी 100 से 200 रुपये तक की है। ब्रांडेड कंपनी के इनर लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसकी कीमत 450 से आठ सौ रुपये तक है।

समाजसेवी ने जलवाए अलाव
दयाछपरा। कड़ाके की पड़ रही ठंड के बीच प्रशासन की तरफ से अब तक कहीं भी अलाव जलाने की व्यवस्था नहीं की गई। वहीं, समाज सेवी सूर्यभान सिंह ने क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 के दुबेछपरा, दया छपरा, पांडेपुर, टेंगरही पर अलाव जलवाए। दुबे छपरा में चार जगह, दयाछपरा में चार जगह, पांडेपुर में दो जगह, टेंगरही में एक जगह अलाव जलवाए। ग्राम पंचायत जगदेवा के प्रधान सतेन्द्र यादव उर्फ़ सतन ने ग्राम सभा के हर वार्ड के सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवा कर ग्रामीणों को राहत पहुंचाई।
मौसम में इस तरह हो रहा उतार-चढ़ाव---

दिनांक------अधिकतम----न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस में)
10 दिसंबर----22.5------10.5
11 दिसंबर----22--------10.5

12 दिसंबर----22.5------9.5
13 दिसंबर----23--------11.5

14 दिसंबर---24---------11

15 दिसंबर---23.5--------12.5
16 दिसंबर---22.5---------14

17 दिसंबर----18---------12.50
18 दिसंबर----16--------12

19 दिसंबर---16.50 ----12.50
20 दिसंबर-- 15.50------12
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed