फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The demands of the farmers raised voice

मांगों को लेकर किसानों ने बुलंद की आवाज

Mon, 18 May 2015 10:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Mon, 18 May 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
The demands of the farmers raised voice
मौसम की मार से पस्त किसानाें की मुआवजे की मांग को लेकर बसपा कार्यकर्ताआें ने उमाशंकर सिंह के नेतृत्व में सोमवार को रसड़ा तहसील प्रांगण में धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


 प्रदेश सरकार से किसानाें की उचित मुआवजा शीघ्र उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही एसडीएम पर सत्ता पक्ष के लिए काम करने का आरोप लगाया।

धरना सभा को संबोधित करते हुए उमाशंकर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार के अधिकारी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पीड़ित किसानों में मुआवजा वितरित कर रहे हैं लेकिन रसड़ा विधानसभा क्षेत्र के किसानों को अब तक एक फूटी कौड़ी तक नसीब हो सकी है।
विज्ञापन


इस कारण कई किसान सदमे में आकर दम तोड़ दिए तो कई के बेटियों के हाथ पीले नहीं हो सके। कई किसानों का परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच चुका है।

 उमाशंकर सिंह ने रसड़ा एसडीएम अनिल कुमार मिश्र और तहसील कर्मचारियाें को सपा सरकार का एजेंट बताया। कहा कि सरकार में चापलूसी करने के लिए क्षेत्र के किसानों की रिपोर्ट शासन में नहीं भेजी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इससे किसान मुआवजे से वंचित हो गए हैं और उनकी बेटियों के हाथ पीले नहीं हो सके। क्षेत्र के किसानों का परिवार खाने-खाने को मोहताज है। कहा कि क्षेत्र के कोटेदारों की दूकान एसडीएम ने निलंबित कर सपा सरकार के कार्यकर्ताओं को आवंटित किया है। साथ ही जमीन नापी के नाम पर धन उगाही की जा रही है।

 इससे क्षेत्र के लोगों में रोष व्याप्त है। कहा कि जब विधायक था तो सरकार द्वारा कंबल वितरण का प्रावधान था लेकिन एसडीएम सपा सरकार के कार्यकर्ताओं से कंबल वितरण करा रहे थे।


 इसका परिणाम शीघ्र भुगतना पड़ेगा। इस मौके पर सियाराम यादव, रामलखन सिंह, अमला यादव, मुन्ना सिंह, कृष्णा राय, गिरीश नारायण, इनल सिंह, जब्बार अहमद, नंदलाल राम, जावेद अंसारी आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय राव और संचालन सुरेश राम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed