फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The decision taken in the panchayat, the couple will leave the village and stay outside

पंचायत में हुआ निर्णय गांव छोड़कर बाहर रहेंगे दंपती

Wed, 04 May 2022 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
The decision taken in the panchayat, the couple will leave the village and stay outside
बांसडीहरोड। क्षेत्र के एक गांव के युवक-युवती ने दो साल पहले घर से भागकर कोर्ट में शादी कर ली थी। वे गांव लौटे तो युवती पक्ष के घरवालों ने विरोध जताया। बुधवार को युवक के पिता ने थाने में मामले की सूचना दी। दोनों पक्षों के परिजनों एवं दंपती को थाना बुलाया गया। थाने में पंचायत के बाद निर्णय लिया गया कि दोनों गांव में नहीं रहेंगे।
विज्ञापन

एक गांव निवासी प्रेमी प्रेमिका करीब दो वर्ष पहले गांव से अचानक गायब हो गए। दोनों ने कोर्ट में शादी कर ली थी। बीते दिनों यह दंपती गांव लौट आया। इस बात से दोनों के परिजनों में तनातनी की नौबत पैदा हो गई। बुधवार को थाने में घंटों चली पंचायत में यह फैसला हुआ कि दंपती को गांव से बाहर रहने की व्यवस्था उसके परिवार द्वारा की जाए। मामला तूल पकड़ता देख युवक पक्ष के लोग थाने पहुंचे और फिर पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। लड़की पक्ष के लोगों ने बताया कि लड़की के गांव में आने उसके परिवार के बारे में लोग अनाप-शनाप बातें कर रहे हैं। उनका गांव में रहना मुश्किल हो गया है। ऐसे में उनका यहां रहना हमारे लिये ठीक नहीं है। दोनों पक्षों की बातों को सुनने के बाद पुलिस ने दंपती से बातचीत की और फैसला हुआ कि फिलहाल यह जोड़ा गांव से बाहर कहीं और जाकर रहे। इसकी व्यवस्था युवक के पिता द्वारा की जाएगी। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में आम सहमति बन गयी है। प्रेमी जोड़े के लिए उनके परिजनों द्वारा व्यवस्था करने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed