{"_id":"58ec2da28a787615707a75975fc13ffb","slug":"the-death-of-a-child-after-being-crushed-by-truck-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचलकर बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से कुचलकर बालक की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Fri, 12 Dec 2014 11:26 PM IST
विज्ञापन
दयाछपरा क्षेत्र के गजहवा बाबा स्थान के पास शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार
विज्ञापन
ट्रक ने सात साल के बालक को कुचल दिया। उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
इससे नाराज ग्रामीणों ने शव के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर जाम लगा दिया। ट्रक चालक के विरुद्ध कार्रवाई और मृतक के घरवालों को पांच लाख रुपये मुआवजा की मांग करने लगे। करीब ढाई घंटे बाद एसडीएम और सीओ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ।
रेवती थाना क्षेत्र के पांडेय के छपरा गांव निवासी संजीव वर्मा (07) पुत्र पिंटू वर्मा अपने ननिहाल दयाछपरा ग्रामसभा के बड़का बुधनचक में नाना अवध वर्मा के घर मां के साथ आया था।
शुक्रवार की सुबह संजीव मां मरोजा देवी और नानी के साथ सुदिष्टपुरी में लगे धनुष यज्ञ मेला घूमने के लिए निकला। गांव से बाहर एनएच-31 पर तीनों खड़ा होकर सवारी गाड़ी का इंतजार कर रहे थे कि इसी बीच एक तेज रफ्तार ट्रक आया और बच्चे को कुचलता हुआ भाग गया।
बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना गांव में पहुंची तो ग्रामीणों ने इसकी जानकारी बैरिया एसओ को दी। एसओ ने तत्काल ट्रकों की चेकिंग का निर्देश दिया, ताकि उक्त ट्रक को पकड़ा जा सके।
काफी कोशिशों के बाद भी जब ट्रक पकड़ में नहीं आया तो सुबह करीब आठ बजे गुस्साए ग्रामीण बच्चे के शव के साथ हाइवे पर जाम लगा दिए।
सड़क जाम की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी गई। किसी तरह पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया। नाराज ग्रामीण ट्रक चालक के विरुद्ध कार्रवाई और पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये के मुआवजा की मांग पर अड़े थे।
घटना स्थल के दोनों तरफ इस कदर जाम लग गया कि जाम में मरीज, यात्री, स्कूली बच्चे, व्यापारी सहित सभी फंसे थे। करीब ढाई घंटे बाद घटना स्थल पर पहुंचे उपजिलाधिकारी
राधेश्याम पाठक और सीओ जटाशंकर राव, तहसीलदार श्रीप्रकाश सिंह, बैरिया एसओ आत्माराम यादव, रेवती एसओ शिवमंगल सिंह ने लोगों को समझाते हुए मांगों के प्रति आश्वासन दिया। तब जाकर लोग माने। बालक के शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया।