फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The dead body of the young man who went to the procession was found

Ballia News: बरात में गए युवक की मिली लाश

Wed, 07 Jun 2023 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jun 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
The dead body of the young man who went to the procession was found
क्षेत्र के प्रधानपुर गांव से बरात गए एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने युवक के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। युवक ने पिता ने पुलिस को तहरीर देकर मामले की जांच की मांग की है। क्षेत्र के प्रधानपुर गांव से ठाकुर निषाद की बरात पांच जून को बैरिया थाना के उदय छपरा गई थी। इसमें रवि कुमार गुप्ता (26) भी बरात में गया हुआ था। बरात के शामियाना में देर रात नाच को लेकर रवि कुमार गुप्ता का किसी से विवाद हो गया था। अधिकतर बराती रात को ही घर चले आए। सुबह दुल्हन भी विदा होकर चली आई। लेकिन दोपहर तक रवि कुमार घर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

रवि के परिजनों को बरात में गए एक बालक ने उसका मोबाइल दिया। इसपर परिजनों ने रवि की खोजबीन शुरू की। इस बीच रेवती थाना क्षेत्र में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली। शव की शिनाख्त रवि कुमार गुप्ता के रूप में की गई। वह अपने मां-बाप का इकलौता पुत्र था। दो बहनों में एक बहन शिल्पी की शादी हो चुकी थी। बहन गोल्डी की शादी होनी है। रवि अविवाहित था।
विज्ञापन

उसके पिता की तहरीर पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed