फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The dead body of the young man who came to his in-laws house was found near Shrinath Sarovar

Ballia News: ससुराल आए युवक का श्रीनाथ सरोवर के पास मिला शव

Tue, 23 May 2023 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 May 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
The dead body of the young man who came to his in-laws house was found near Shrinath Sarovar
रसड़ा। श्रीनाथ सरोवर के किनारे मंगलवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। टहल रहे लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का शिनाख्त संवरा बीरनपुर निवासी अभिषेक कुमार (35) पुत्र बेचूराम के रूप में की। जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। अभिषेक अपने ससुराल महावीर अखाड़ा मोहल्ला में आया था। मृतक का छोटा भाई दीपू ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बीरनपुर संवरा गांव निवासी अभिषेक राम धान कुटाई मशीन चलाता है। सोमवार को सहयोगी रविन्द्र के साथ ट्रैक्टर के साथ कही जा रहा थे। गढि़या मोड़ पर उसके ट्रैक्टर से दूसरे ट्रैक्टर में खरोंच लग गई। उन्होंने अभिषेक व रविन्द्र को पकड़ कर पिटाई कर दस हजार नुकसान की मांग की। अभिषेक ने इसकी जानकारी मालिक को दी। मालिक ने दो हजार रुपया नुकसान का देकर दोनों छुड़वाया।
विज्ञापन

इसके बाद अभिषेक महावीर अखाड़ा मोहल्ला स्थित अपनी ससुराल चला गया। पत्नी वहीं पर थी। स्थानीय लोगों के अनुसार नौ बजे के करीब अभिषेक श्रीनाथ बाबा मठ के पास टहल रहा था। उसी दौरान कुछ लोगों से उसका विवाद हुआ था, जिसमें पिटाई कर दी। वहीं, परिजनों के अनुसार अभिषेक का हाथ टूटा है और और शरीर पर गंभीर चोट के निशान हैं। कोतवाली प्रभारी हिमेन्द्र सिंह ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed