{"_id":"62ab67e77fc38262342b34ed","slug":"the-dead-body-of-the-married-woman-was-found-hanging-from-the-noose-of-the-sari-in-the-room-ballia-news-vns6592616143","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे में साड़ी के फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमरे में साड़ी के फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन
नगरा। चंद्रवार दूगौली गांव में बुधवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव कमरे में साड़ी के फंदे से लटकता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
चंद्रवार दूगौली निवासी घुरन चौहान की पत्नी चांदनी (28) का शव बुधवार की शाम उसके कमरे में साड़ी से लटकता मिला। विवाहिता का आठ वर्षीय पुत्र धीरज जब कमरे में गया तो उसने शव लटकता देख शोर मचाया। गांव वालों ने उसका शव को नीचे उतारा। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विवाहिता की मौत की खबर सुनकर उसके पिता व अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए। युवती की हत्या का आरोप लगाया और पुलिस को तहरीर दी। थानाध्यक्ष देवेंद्र नाथ दूबे का कहना है कि पहली नजर में आत्महत्या का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उसकी शादी दस वर्ष पूर्व हुई थी। पति विदेश रहता है। घर में विवाहिता के अलावा सास, ससुर व पुत्र आठ वर्षीय धीरज व पांच साल की बेटी सृष्टि थीं।