{"_id":"61ddc4f0a7417c3d0b3d27a0","slug":"the-dead-body-of-a-married-woman-was-found-hanging-with-the-help-of-a-fan-ballia-news-vns633039346","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंखे के सहारे लटकता मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंखे के सहारे लटकता मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन
बैरिया। रेवती थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव में मंगलवार की सुबह विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे के हुक से साड़ी का फंदा बनाकर लटककर आत्महत्या कर ली। मायकेवाले ससुरालियों पर बेटी की हत्या कर फंदे पर लटकाने का आरोप लगा रहे है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
श्रीनगर निवासी विक्की सिंह की पत्नी माला सिंह (28) का शव मंगलवार की सुबह आठ बजे पंखे के हुक से उसके कमरे में साड़ी के फंदे के सहारे लटकता मिला। घर के लोगों ने उसे नीचे उतारा तब तक पड़ोसियों ने इसकी सूचना मृतका के मायके दोकटी निवासी पिता विश्वनाथ सिंह को दे दी। विश्वनाथ सिंह अन्य परिजनों के साथ अपने बेटी के ससुराल पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पिता विश्वनाथ सिंह का आरोप है कि सास व गांव के दो अन्य लोगों ने मेरी बेटी का गला घोंटने के बाद उसे फंदे पर टांग दिया है। यह लोग शव का अंतिम संस्कार करना चाह रहे थे, तब तक हम लोग मौके पर पहुंच गए। विश्वनाथ सिंह का आरोप है कि मेरी बेटी को उसका पति शराब पीकर मारता पटता था। सास आए दिन उसे घर से निकाल देती थी। वह दो साल तक वह मायके में रही। मृतका की एक सात वर्ष की बेटी और पांच वर्ष का बेटा है। जो घटना के समय बाहर खेल रहे थे। पिता ने बताया कि घटना की लिखित तहरीर रेवती पुलिस को दे दी गई है। रेवती उपनिरीक्षक सूरज सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं ससुरालियों का कहना है कि माला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।