फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The Dadri fair saw a four-hour traffic jam in the city.

Ballia News: ददरी मेले की बढ़ी भीड़ तो शहर में लगा 4 घंटे जाम

Thu, 04 Dec 2025 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
The Dadri fair saw a four-hour traffic jam in the city.
बलिया। ददरी मेले के कारण शहर में भीड़ बढ़ी है। बुधवार को शहर के जगदीशपुर, ओवरब्रिज, स्टेशन मालगोदाम से लेकर कदम चौराह, टोल टैक्स तक जाम लगा रहा। सुबह 10 बजे के बाद भीड़ बढ़ने पर चार घंटे तक वाहन जाम में रेंगते रहे। दो बजे के बाद स्कूल की छुट्टी होने पर एंबुलेंस व स्कूल बसें जाम में फंसी रहीं।
विज्ञापन

पटरी पर अतिक्रमण होने के कारण पैदल राहगीरों को निकलने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। ट्रैफिक प्रभारी एक चौराहे से दूसरे चौराहे जाम छुड़ाने में लगे रहे, पूरे दिन जाम के कारण हांफते रहे। नगर के चित्तू पांडेय चौराहा, स्टेशन के सामने, रोडवेज तिराहा, टीडी कालेज चौराहा, माल गोदाम, जगदीशपुर चौराहा, मिड्ढी चौराहा, कमद चौराहा पर घंटों जाम लगता रहा। ई-रिक्शा चालकों की मनमानी से जाम से लोग परेशान रहे। ओवरब्रिज पर दोनों तरफ से वाहनों के फंसने से वाहन चालक परेशान रहे। शाम को बहेरी से मिश्र नेवरी व रोडवेज से बहादुरपुर तक दो किमी का लंबा जाम रहा। जाम छुड़ाने के दौरान पुलिस व वाहन चालकों से झड़प भी होती रही। टीएसआई अनवर खां अपने जवानों संग जाम को छुड़ाने में लगे रहे। जाम से सबसे अधिक दिक्कत बाइक सवारों व राहगीरों को हुई। वह शहर की गलियों को पकड़ कर निकलने का प्रयास करते रहे।
विज्ञापन

ई-रिक्शा चालकों की मनमानी सुगम यातायात पर भारी

शहर में तीन हजार से अधिक ई-रिक्शा का संचालन होता है। इन पर सख्ती न करने के कारण इनकी मनमानी जाम का कारण बन रही है। बुधवार को मुख्य मार्ग जाम होने से ई-रिक्शा चालक दूसरे रास्ते से निकलने की जल्दी बाजी में यातायात नियमों को दरकिनार कर दूसरे लेने में घुसने से वाहनों का लंबा जाम लग जा रहा था। नगर के मिड्ढी चौराहा, स्टेशन रोड, अस्पताल के सामने, कुंवर सिंह, रोडवेज तिराहा सहित अन्य मार्गों पर जाम के हालत बने रहे। पीआरडी जवान की सजगता के बावजूद ई-रिक्शा चालकों की मनमानी सुगम यातायात पर भारी ही। इनके कारण नगर के सकरी गलियां तक जाम की चपेटे में रही। बाइकों व पैदल चलना मुश्किल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed