फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The cruelty with the teenager does not belong to any one: Minister in charge

किशोरी के साथ हैवानियत किसी एक के बस का नहीं: प्रभारी मंत्री

Tue, 18 Oct 2022 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
The cruelty with the teenager does not belong to any one: Minister in charge
नगरा। थाना क्षेत्र की किशोरी के साथ हुई अमानवीय घटना में पुलिस की कार्रवाई पर प्रभारी मंत्री ने भी मंगलवार को सवाल खड़ा कर दिया। प्रभारी मंत्री ने माना कि यह घटना अकेले के बस की नहीं है, बल्कि और लोग भी शामिल हैं।
विज्ञापन

घटना के बाबत प्रेसवार्ता में एसपी ने दावा किया था कि आरोपी ने अकेले ही इस घटना को अंजाम दिया है। सच्चाई तो किशोरी बता सकती है या आरोपी। किशोरी हॉस्पिटल में बेहोशी की हालत में पड़ी हुई है और आरोपी जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सिकरहटा गांव के पास सड़क किनारे खून से लथपथ बेहोशी की हालत में एक 13 वर्षीय किशोरी 15 अक्तूबर को मिली थी। उसके हाथ की नसें कटी थीं। किशोरी की हालत देख लोग उसके साथ गैंगरेप के साथ हत्या के प्रयास की आशंका जता रहे थे। सुबह शौच के लिए गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। अभी उसका इलाज बीएचयू में चल रहा है, जहां हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना के चौथे दिन सूबे के मंत्री और जिला प्रभारी दयाशंकर मिश्र दयालु व कारागार मंत्री सुरेश राही किशोरी के घर पहुंचे और पीड़िता के परिजनों से मिले। उन्होंने थानाध्यक्ष से कहा कि मामले की छानबीन कर न्यायपूर्ण कार्रवाई की जाए। दोषी किसी भी हालत में छूटे नहीं। मीडिया के पूछने पर बताया कि किशोरी के इलाज का जिम्मा सरकार ने ली है। सरकार के प्रतिनिधि हर संभव मदद के लिए परिवार से संपर्क बनाए हुए हैं। मंत्री के साथ बांसडीह विधायक केतकी सिंह भी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed