फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The couple went for a walk, the wife died

टहलने निकले थे दंपति, पत्नी की मौत

Sun, 07 Mar 2021 06:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 06:10 PM IST
विज्ञापन
The couple went for a walk, the wife died
रेवती। नगर के वार्ड नं 11 निवासी पति-पत्नी रविवार की सुबह टहलने के लिए निकले और जैसे ही पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे कि पत्नी पिकअप की चपेट में आ गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवती पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। नगर पंचायत के वार्ड नं 11 निवासी संतोष चौहान प्रतिदिन की भांति अपनी पत्नी उषा देवी (38) के साथ रेवती-बलिया मार्ग पर टहलने निकले थे। टहलने के क्रम में संतोष थोड़ा आगे थे, जबकि पत्नी पीछे चल रही थी। इस बीच सुबह करीब पांच बजे पेट्रोल पंप से करीब सौ मीटर दक्षिण पत्नी तेजगति पिकअप की चपेट में आ गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद भीड़ इकट्ठा हो गई। आसपास के लोगों ने पति के सहयोग से महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवती पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed