फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The cost of Husenabad Polytechnic increased by more than four crores

चार करोड़ से ज्यादा बढ़ गई हुसेनाबाद पालीटेक्निक की लागत

Mon, 30 Aug 2021 10:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
The cost of Husenabad Polytechnic increased by more than four crores
बलिया। बांसडीह तहसील के हुसेनाबाद में बन रहे राजकीय पॉलीटेक्निक की लागत बढ़ाकर 19.32 करोड़ कर दी गई है। कार्यदायी संस्था यूपीआरएनएसएस की ओर से पुनरक्षित लागत शासन को भेजी गई थी। इसे स्वीकार कर लिया गया है। बढ़ाई गई लागत में विद्युत संयोजन और मिट्टी भराई आदि का कार्य भी शामिल हैं।
विज्ञापन

बलिया जनपद में युवाओं को हुनरमंद बनाने के लिए दो पालीटेक्निक कालेज पहले से चल रहे हैं। तीखमपुर में राजकीय पालीटेक्निक और राजकीय महिला पालीटेक्निक में शिक्षण कार्य चल रहा है। हुसैनाबाद में तीसरा पॉलीटेक्निक कालेज और बैरिया में चौथे पॉलीटेक्निक भवन का निर्माण हो रहा है। हुसेनाबाद में पालीटेक्निक कालेज का निर्माण वर्ष 2016 में सपा सरकार में शुरू किया गया था। उस समय इसकी लागत 15.18 करोड़ स्वीकृत हुई थी? उक्त धनराशि में अधिकतर धनराशि शासन की ओर से जारी की जा चुकी है। निर्माण कार्य भी 90 फीसद के आसपास पूरा हो गया है। कुछ कार्य शेष रहने पर कार्यदायी संस्था की ओर से पुनरक्षित आगणन शासन को भेजा गया था। शासन की ओर से 4.14 करोड़ की लागत और बढ़ा दी है। बढ़ाई गई लागत में 15 लाख रुपये से बिजली संयोजन का कार्य और 1.35 करोड़ से मिट्टी भराई का कार्य भी कराया जाएगा। साथ ही कहा गया है कि तय समय में निर्माण कार्य को पूरा करा लिया जाए। भविष्य में इसकी लागत में कोई इजाफा नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed