फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The contribution of Sardar Patel in the making of modern India is unparalleled

आधुनिक भारत के निर्माण में सरदार पटेल का योगदान अद्वितीय-

Sun, 31 Oct 2021 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
The contribution of Sardar Patel in the making of modern India is unparalleled
बलिया। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती रविवार को जिले में धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान पुलिस-प्रशासन के साथ ही विभिन्न संगठनों ने आयोजन किए। वक्ताओं ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण सरदार वल्लभ भाई पटेल का अद्वितीय योगदान रहा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में जिला सूचना अधिकारी अनुराग रंजन की अध्यक्षता में सरदार पटेल की जयंती मनाई गई। इस दौरान अनुराग रंजन ने कहा कि पटेल ने महात्मा गांधी के विचारों से प्रेरित होकर भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिया। स्वतंत्रता के बाद देशी रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। मान सिंह यादव, फजलुर्रहमान, देशदीपक यादव, अरुण कुमार, रामआसरे चौहान आदि थे।
विज्ञापन

एसपी राज करन नय्यर ने पुलिस लाइन में एकता व अखंडता की शपथ दिलाई। सरदार वल्लभभाई पटेल सेवा संस्थान बेल्थरारोड की ओर से गौवापार गांव में जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष बृजेश पटेल ने उन्होंने अखंड भारत का निर्माण कराया। ज्ञानचंद पटेल, जयराम पटेल, मुन्ना राम, दीपक कन्नौजिया, प्रेम पटेल थे। भीमपुरा थाने में थानाध्यक्ष आरएस नागर श्रद्धासुमन अर्पित किया। त्याहारों के मद्देनजर सतर्कता बरतने की बात कही। रविन्द्र पांडेय, सोनू कुमार, त्रिभुवन सिंह, श्रवण यादव, सतवंत यादव, अविनाश चौधरी रहे। रतसर के डीएस मेमोरियल गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जयंती में मनाई गई। प्रवीण कुमार सिंह, अंजली सिंह , चंदन कुमार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैरिया। लौह पुरुष की जयंती पर क्षेत्र के युवाओं ने सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन से तिरंगा यात्रा निकाली। यहां से बैरिया पहुंच मैनेजर सिंह की प्रतिमा पर माल्यर्पण किया। छात्र नेता नितेश सिंह सहित सैकड़ों लोग सौ मीटर लंबा तिरंगा लेकर चल रहे थे। इससे पहले 1971 के अमर शहीद रघुनंदन राम की वीर नारी नैनी देवी ने तिरंगा यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। रोशन गुप्त, अरुण यादव, अरुण कुमार यादव, निर्भय सिंह गहलौत, सौरभ गुप्त, धीरज तिवारी, चुन्नू तिवारी, धुरेन्द्र यादव, अंकित यादव, प्रिंस गुप्त थे।

बलिया। आजाद भारत के प्रथम गृहमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती सपा कार्यालय पर हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। पर्यवेक्षक के रूप में कानपुर से वरिष्ठ नेता राजेंद्र कटियार रहे। कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में सरदार पटेल का योगदान अद्वितीय है। पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल देवता के समान है। आज जब देश महंगाई बेरोजगारी आर्थिक बदहाली जैसी समस्या से गुजर रहा है और देश के रहनुमा इन मुद्दों से लोगों को भटका रहे हैं। पूर्व मंत्री नारद राय ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल ने देश के जिस धर्मनिरपेक्ष स्वरूप को खड़ा किया उसे खण्ड -खण्ड करने की साजिश वर्तमान सत्ता कर रही है। मंजू सिंह, सुभाष यादव, संजय उपाध्याय, लक्ष्मण गुप्ता, डा .विश्राम यादव, यशपाल सिंह, सुशील पाण्डेय कान्हजी, वंशीधर यादव, रामजी गुप्ता, कामेश्वर सिंह, अकमल नईम मुन्ना आदि थे। वहीं, बांसडीह में सरदार बल्लभभाई पटेल और आचार्य नरेंद्र देव की जयंती मनाई गई। नेता विरोधी दल रामगोविंद चौधरी ने कहा कि देश की वर्तमान दशा, दिशा के हालात को देखकर हर कोई सोचने पर मजबूर है। सरदार पटेल बहुत ही लोकप्रिय थे, एक कुशल राजनीतिज्ञ रहे। भारतीय गणराज्य के संस्थापक थे। उन्होंने स्वतंत्रता के लिए देश के संघर्ष में अग्रणी भूमिका निभाई। श्रीप्रकाश पटेल, अंशु, उपेंद्र पटेल, भोला पटेल, संजय पटेल, सुरेंद्र पटेल, रणजीत पटेल, मुन्ना पटेल, अवनीश पटेल आदि रहे। उधर सजपा चंद्रशेखर के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि सरदार पटेल ने देश में प्रीवीसर्स कानून के जरिए देश को एक नई शक्ति प्रदान की। आचार्य नरेंद्र देव भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रणी नेताओं में से एक थे और समाजवादी सोच के स्तंभ रहे। अभिषेक सिंह रंजन, शम्मी, आशीष प्रताप सिंह, प्रीतम सिंह, आदर्श सिंह, प्रवीण चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed