फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The contract workers ended on the assurance of the deputy collector

डिप्टी कलेक्टर के आश्वासन पर समाप्त हुआ संविदा कर्मियों का धरना

Sat, 19 Dec 2020 10:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 10:02 PM IST
विज्ञापन
The contract workers ended on the assurance of the deputy collector
बलिया। बीते तीन दिनों से बकाया मानदेय के भुगतान को लेकर धरनारत नगरपालिका के जलकल विभाग के संविदाकर्मियों का आंदोलन शनिवार को डिप्टी कलेक्टर सर्वेश यादव के आश्वासन पर समाप्त हो गया। इसके पूर्व, अवकाश होने के कारण आंदोलनरत संविदा कर्मियों ने शनिवार को शहर के जगदीशपुर मोहल्ला स्थित नगरपालिका के जलकल विभाग में सुबह 10 बजे से धरना आरंभ कर दिया।
विज्ञापन

इस दौरान, उनके द्वारा पेयजल की आपूर्ति भी बाधित करने का प्रयास किया गया। यह सूचना जब जिला प्रशासन को हुई तो आला अधिकारी हरत में आए और आनन-फानन में जिला प्रशासन ने मौके पर डिप्टी कलेक्टर सर्वेश यादव को मामले को सुलझाने के लिए भेजा। धरनारत संविदाकर्मियों से दो राउंड की हुई बातचीत के बाद डिप्टी कलेक्टर ने संविदाकर्मियों को आश्वासन दिया कि सोमवार को हर हाल में उनके बकाया मानदेय का भुगतान कर दिया जाएगा। इसके बाद, संविदाकर्मियों ने धरना समाप्त करने की घोषणा की। इस दौरान नगरपालिका के अध्यक्ष अजय कुमार समाजसेवी, अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा के अलावा सभासद विकास पांडेय, जलकल विभाग के जेई शमीम अहमद, कर्मचारी नेता भारत भूषण मिश्र, सुनील गुप्ता, प्रीतम वर्मा, सुशील कुमार, कौटिल्य, रितेश भारती, शुभम गुप्ता, मनोज शर्मा, रितेश शर्मा, हरिराम, उमेश, विपिन, दिनेश, जितेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed