फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The Constitution of India is the protector of the country's social culture and tradition.

Ballia News: भारत का संविधान देश की सामाजिक संस्कृति और परंपरा का संरक्षक

Thu, 28 Nov 2024 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
The Constitution of India is the protector of the country's social culture and tradition.
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में संविधान दिवस के अवसर पर कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने परिसर में संविधान के उद्देशिका की शपथ दिलाई। कहा कि भारत का संविधान देश की सामाजिक संस्कृति और परंपरा का संरक्षक है। संविधान ही वह प्रकाशस्तंभ है, जो भारत एवं भारतीयता का पथ प्रदर्शन करता है।
विज्ञापन

इस मौके पर मंगलवार को अंतर महाविद्यालयीय प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। ''''संविधान'''' विषय पर आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कुमारी जानकी, दिशा पांडेय तथा पूजा यादव की टीम ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह की छात्रा वंदना, अंजलि रावत रहीं। तृतीय स्थान पर शहीद मंगलर पांडेय राजकीय महिला महाविद्यालय नगवां की छात्रा अनुष्का कुमारी ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. छबिलाल, डॉ. सौम्या तिवारी और डॉ. संध्या नारायण रहीं। प्रतियोगिता का संयोजन डॉ. रंजना मल्ल ने किया।
विज्ञापन

ललित कला विभाग में भारत के संविधान विषय पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अनुष्का कुमारी, द्वितीय पुरस्कार कुमारी अंशु मौर्या, तृतीय पुरस्कार प्रिया राजभर एवं सांत्वना पुरस्कार कुमारी डिंपल साहनी व गुलनाज परवीन को प्राप्त हुआ। निर्णायक मण्डल में डॉ. प्रियंका सिंह एवं डॉ. अनुराधा राय सम्मिलित रहीं। समन्वयक पंकज कुमार गौतम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में ''''भारतीय संविधान की महत्ता एवं उपयोगिता'''' विषय पर आयोजित अंतर महाविद्यालयीय भाषण प्रतियोगिता में 17 महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विजेता परिसर के छात्र विवेक कुमार सिंह, बीसीए (एआई) रहे। निर्णायक मंडल में डॉ. स्मिता एवं डॉ. प्रेमभूषण यादव रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वयन वेद प्रकाश पांडेय ने किया। समस्त प्रतियोगिताओं का विवि स्तर पर समन्वयन डाॅ. रजनी चौबे ने किया। इस अवसर पर डॉ. पुष्पा मिश्रा, निदेशक,शैक्षणिक, डॉ. अजय कुमार चौबे, अधिष्ठाता, छात्र कल्याण संकाय, डॉ. विनीत सिंह, सुनीता कश्यप, सर्वेश सिंह, राकेश यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed