फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The company gave the joining letter to 50 percent students

50 फीसदी छात्रों को कंपनी ने दिया ज्वाइनिंग लेटर

Sat, 28 Sep 2019 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
The company gave the joining letter to 50 percent students
बेल्थरारोड। नगर के यूनाइटेड क्लब स्थित दी यूनिक एजुकेशनल सोसाइटी के बैनर तले चल रहे प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना प्रशिक्षण केन्द्र पर शनिवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान 50 प्रशिक्षित लड़के-लड़कियों को प्रमाणपत्र और कम्पनी का ज्वाइनिंग लेटर प्रदान किया गया। प्रमाणपत्र मिलते ही बेरोजगार युवकों के चेहरे पर मुस्कान तैर गई। नगर की एक प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली सत्यभामा वर्मा ने कहा कि प्रमाण पत्र और जॉइनिंग लेटर मिलने से हम सभी लोगों को आगे बढ़ने में सहायक सिद्ध होगी। प्रमाण पत्र पाने वालों ने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना की सराहना किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सलेमपुर सांसद रवींद्र कुशवाहा ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित और पुष्प अर्पित कर किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना देश के लाखो लड़के-लड़कियों को प्रशिक्षण देकर नौकरी दे रही है। जो देश के विभिन्न कम्पनियों में जाकर अपनी योग्यता के अनुसार विभिन्न पदों पर नौकरी कर रहे है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के बेरोजगार युवकों को रोजगार देने का संकल्प लिया था, जिसे वे समयानुसार पूरा भी कर रहे हैं। जिसके तहत प्रधानमंत्री कौशल विकास केन्द्र पर बेरोजगार युवाओं को मुद्रा बैंक योजना के तहत 15 करोड़ लोगों को रोजगार दिया गया है। सांसद कुशवाहा द्वारा 50 लड़के-लड़कियों को प्रमाण पत्र दिया गया।प्रमाण पत्र पाने वालों में सत्यभामा, सलोनी, प्रिया, निरमा, अजीत, अभिषेक , पंकज, सचिन आदि को प्रमाणपत्र से सम्बंधित कम्पनी का ज्वाइनिंग लेटर दिया गया।संस्थान के प्रबंधक जितेन्द्र कुमार वर्मा ,अध्यापक सुजीत कुमार, दिनेश, आशीष, निखिल सहित भारी संख्या में प्रक्षिणार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed