फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The colors of skillful grading will decide how smart students are

Ballia News: निपुण ग्रेडिंग के रंग तय करेंगे कितने होशियार हैं विद्यार्थी

Thu, 18 May 2023 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
The colors of skillful grading will decide how smart students are
बलिया। परिषदीय स्कूलों को दिसंबर 2023 तक निपुण बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके तहत स्कूलों की ग्रेडिंग शुरू हो गई है। ग्रेडिंग के अनुसार ही स्कूलों को लाल, पीले व हरे रंग में बांटा जाएगा। साथ ही तय किया जाएगा कि संबंधित स्कूल के विद्यार्थी कितने होशियार हैं।
विज्ञापन

जिले में 2249 परिषदीय स्कूल संचालित हो रहे हैं। प्राइमरी कक्षा के विद्यार्थियों को निपुण लक्ष्य के तहत पढ़ाया जा रहा है। दिसंबर 2023 तक इन बच्चों को हिंदी और गणित में निपुण बनाने की कवायद जारी है। वहीं दूसरी ओर परिषद ने परिषदीय स्कूलों की निपुण ग्रेडिंग भी शुरू कर दी है। डीएलएड प्रशिक्षुओं को स्कूलों की निपुण लक्ष्य की प्रगति की जांच के लिए निर्देशित किया गया है। इसमें प्रगति के हिसाब से स्कूलों को तीन रंगों की श्रेणी में बांटा जाएगा। बीएसए मनिराम सिंह ने बताया कि निपुण लक्ष्य को हासिल करने के लिए लगातार प्रयास कराए जा रहे हैं। विद्यार्थियों के शिक्षा के स्तर में काफी सुधार आया है।
विज्ञापन

कक्षा एक में विद्यार्थी हिंदी में पांच सरल शब्दों में बनें वाक्य पढ़ सकते हैं, गणित में एक अंक के जोड़ और घटाना आता हो। कक्षा दो में हिंदी में 45 शब्द प्रति के प्रवाह में पढ़ना आता हो। कक्षा तीन में हिंदी में 60 शब्द प्रति मिनट के प्रवाह से पढ़ना आता हो, गणित में तीन अंकीय जोड़ घटाना और दो अंक का गुणा आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंग श्रेणी के आधार पर निपुण विद्यार्थियों को प्रतिशत
- लाल संघर्षशील 50 प्रतिशत से कम निपुण
- पीला मध्यम 50 से 80 प्रतिशत निपुण
- हरा सक्षम 80 प्रतिशत तक निपुण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed