फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The color of the MP sports competition will be frozen from 24

24 से जमेगा सांसद खेल स्पर्धा का रंग

Sun, 21 Nov 2021 07:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
The color of the MP sports competition will be frozen from 24
बलिया। सांसद खेल स्पर्धा के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर खिलाड़ियों के पंजीकरण का कार्य जारी है। 22 नवंबर तक खिलाड़ियों का पंजीकरण और टीमों का गठन किया जाएगा। इसके बाद, 24-25 नंबर को न्याय पंचायत, 27-28 को ब्लॉक स्तर पर प्रतियोगिता कराई जाएगी। 10 से 12 दिसंबर तक जनपद स्तर पर खेलों का आयोजन किया जाएगा। क्रीड़ा विभाग की ओर से इसकी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

पूरे प्रदेश में ‘खेलो इंडिया सांसद खेल स्पर्धा’ का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता ग्राम स्तर, न्याय पंचायत, ब्लॉक स्तर और जिला स्तर पर होगी। इसमें एथलेटिक्स, खो खो, कबड्डी, वॉलीबाल, फुटबाल और क्रिकेट होंगे। इन खेलों से ग्रामीण प्रतिभा को आगे आने में मौका मिलेगा। जिला क्रीड़ाधिकारी डॉ. अतुल सिन्हा ने सांसद खेल स्पर्धा के लिए सोहांव और नरहीं में रविवार को वॉलीबाल, फुटबाल, क्रिकेट, कबड्डी, खोखो और एथलेटिक्स खिलाड़ियों से संपर्क किया। स्पर्धा की प्रतियोगिताओं की रूपरेखा से अवगत कराया। बताया कि 22 नवंबर तक खिलाड़ियों का चयन किया जा रहा है। 24 और 25 को न्याय पंचायत स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। न्याय पंचायत स्तर पर विजेता खिलाड़ियों की प्रतियोगिता 27 और 28 नवंबर को ब्लॉक स्तर पर आयोजित की जाएगी। जनपदीय सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन 10 से 12 दिसंबर को वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed