{"_id":"6829eab5ed09ccb31409c785","slug":"the-color-of-patriotism-tiranga-yatra-taken-out-on-the-success-of-operation-sindoor-former-mla-participated-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: देश भक्ति का रंग, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली तिरंगा यात्रा, पूर्व विधायक हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: देश भक्ति का रंग, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली तिरंगा यात्रा, पूर्व विधायक हुए शामिल
Sun, 18 May 2025 07:42 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sun, 18 May 2025 07:42 PM IST
सार
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद तिरंगा यात्रा निकाली गई । इस यात्रा में पूर्व विधायक संजय यादव शामिल हुए और देशभक्ति का नारा बुलंद कर देश के विरोधियों को जवाब देने का काम किया और सेना के शौर्य का बखान किया।
विज्ञापन
तिरंगा यात्रा निकालते युवा
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
भारतीय सेना की ओर से हाल ही में सफलतापूर्वक संपन्न किए गए ऑपरेशन सिंदूर और वीर जवानों के अदम्य साहस को सम्मान देने के लिए नगर में एक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। आयोजन का नेतृत्व सिकंदरपुर के पूर्व विधायक संजय यादव ने किया। सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता बाइक रैली में शामिल हुए।
विज्ञापन
बाइक तिरंगा यात्रा गांधी इंटर कॉलेज से आरंभ हुई और नगर के प्रमुख मार्गों बेल्थरामार्ग, नगरा मोड़, लखनापार, एकइल, टड़वा, पुर, जगदरा, खेजुरी, बहेरी, पंदह तथा घुड़ी बाबा के टोला से होते हुए पुनः गांधी इंटर कॉलेज पर आकर सम्पन्न हुई। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं की बाइकों पर गर्व से लहराता तिरंगा और गगनभेदी नारों ने पूरे क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
विज्ञापन
पूर्व विधायक संजय यादव ने कहा भारतीय सेना का शौर्य और बलिदान देश के प्रत्येक नागरिक के लिए गर्व की बात है। ऑपरेशन सिंदूर जैसी सैन्य कार्यवाहियां हमें यह एहसास कराती हैं कि हमारी सीमाएं सुरक्षित हाथों में हैं। यह तिरंगा यात्रा भारतीय सैनिकों के सम्मान की एक छोटी-सी अभिव्यक्ति है।
विज्ञापन
रास्ते भर आम जनता ने रैली का उत्साहपूर्वक स्वागत किया, जगह-जगह फूल बरसाए गए और कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने जयघोष करते हुए कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। अरविंद कुमार राय, संजय जायसवाल, आकाश तिवारी, क्षितिज प्रताप सिंह, चंदन राय, गोपाल चौरसिया, जितेंद्र सोनी, जितेंद्र वर्मा, ज्ञान प्रकाश राय बबलू, छोटू राजभर आकाश पांडे, मनोज सिंह, रामजी राय थे।