फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The city's cinema road will be known as Maharaja Agrasen Marg.

Ballia News: महाराजा अग्रसेन मार्ग के नाम से जाना जाएगा शहर का सिनेमा रोड

Fri, 29 Sep 2023 10:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
The city's cinema road will be known as Maharaja Agrasen Marg.
बलिया। नगर पालिका परिषद बोर्ड की मासिक बैठक शुक्रवार को नपा कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता नपा अध्यक्ष संत कुमार उर्फ मिठाई लाल ने की। बोर्ड की चौथी बैठक में नगर के विकास को केंद्र में रखकर कई प्रस्तावों पर विचार-विमर्श हुआ। इसमें मुख्य रूप से नगर के जीआईएस सर्वे, स्वकर प्रणाली, अतिक्रमण रोधी अभियान चलाने समेत 23 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा के बाद बोर्ड ने स्वीकृति की मुहर लगाई।
विज्ञापन

बोर्ड की बैठक में नगर की सफाई व्यवस्था, फागिंग, जल आपूर्ति के अलावा सिनेमा रोड का नामकरण महाराजा अग्रसेन मार्ग एवं हरपुर मिड्ढी-रेलवे क्रासिंग मार्ग का नामकरण पूर्व सभासद स्व. संतोष सिंह के नाम पर करने का प्रस्ताव सभासदों ने ध्वनिमत से पारित कर दिया। इसके अलावा, नपा की दुकानों का रेट सर्किल रेट के मुताबिक करने, पांच फागिंग मशीन और 25 स्प्रे मशीन के अलावा एक घास काटने की मशीन क्रय करने, स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत, नपा की जमीन को अवैध कब्जा से मुक्त कराने, बैलेंस सीट पर नगर के विकास कार्य के लिए रोबी संस्था से ऋण लेने, स्वास्थ्य अनुभाग में मैनपावर की आपूर्ति के लिए में चयनित फर्म लायन सिक्यूरिटी गार्ड सर्विस से कार्य लेने, नपा की भूमि पर गांधी नगर पट्टा अवधि समाप्त होने के बाद में बने आवास, दुकान का आवंटन निरस्त कर नई व्यवस्था लागू करने को मंजूरी दी गई। इसके अलावा, मीना बाजार में आवंटित दुकानों का किराया बढ़ाने, उन्मेष मार्केट की दुकानों को आवंटियों द्वारा दूसरे को किराये पर देने पर कार्रवाई करने, नए आरओ प्लांट लगाने व मरम्मत कराने, जलकल विभाग में पाइपलाइन, इंडिया मार्का, देशी हैंडपंप, नलकूप आदि की मरम्मत कराने के साथ ही नपा की भूमि पर अवैध कब्जेदारों को चिह्नित कर कार्रवाई करने आदि प्रस्तावों को बोर्ड ने मंजूरी प्रदान की है। बैठक में मुख्य रूप से प्रभारी अधिशासी अधिकारी एवं एसडीएम सदर अखिलेश यादव, रविन्द्र सिंह, सभासद ददन यादव, विनोद सिंह, बबीता देवी, मधुलिका गुप्ता, सुमित मिश्रा, निशा रावत, मुकेश यादव, यशवन्त सिंह, सूरज तिवारी, संगीता देवी, ललित कुमार, अशोक सिंह मुटुर, काजल सोनी, अनन्या यादव, अखिलेश सिंह झीगंन, रंजना देवी, धर्म भारती, जितेन्द्र यादव, अमित दूबे, पवन गुप्ता, गीता देवी, साबिया आसिफ, प्रेरक गुप्ता, शबनम निशार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed