Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The city lit up with lights, worshiped Lord Ganesha and Mother Lakshmi

रोशनी से जगजगाया शहर, पूजे गए भगवान गणेश व मां लक्ष्मी

Mon, 24 Oct 2022 05:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Oct 2022 05:00 PM IST
विज्ञापन
The city lit up with lights, worshiped Lord Ganesha and Mother Lakshmi
बलिया। दीपावली का त्योहार सोमवार को जिले में उल्लास व उमंग के साथ मनाया गया। त्योहार को लेकर चहुंओर खुशी का माहौल रहा। शाम होते ही बाबा भृगु की धरती रोशनी से जगमगा उठी। जगह-जगह आतिशबाजी होने लगी। सुबह से ही लोग खरीददारी के साथ ही पूजा की तैयारी में लग गए। घरों में भक्तिभाव से भगवान गणेश व मां लक्ष्मी की पूजा की गई। हनुमानगढ़ी, भृगु और बालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। शाम होते ही छोटे-बड़े सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों में पूजा-पाठ का दौर शुरू हो गया, जो देर रात तक चलता रहा। पर्व को लेकर ग्रामीणों इलाकों में भी जबर्दस्त धूम रही। इस बार अधिकांश लोगों ने घरों पर मिट्टी के दीए और मोमबत्ती जलाकर अंधियारे को मिटाया। चाइनीज झालर आदि के बहिष्कार के चलते कम लोगों ने ही इन्हें खरीदा। इस बार बाजार में देशी झालरों की मांग अच्छी रही। महालक्ष्मी पूजन व दीपावली का महापर्व कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या में प्रदोष काल, स्थिर लग्न में मनाया जाता है। इस दिन लोग धन की देवी महालक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए पूजन करते हैं। इस दिन हर घर, परिवार, कार्यालय में लक्ष्मी का पूजन कर स्वागत किया जाता है। लोग धन की देवी लक्ष्मी से समृद्धि व वित्तकोष की कामना करते हैं तो वहीं साधु-संत और तांत्रिक कुछ विशेष सिद्धियां अर्जित करने के लिए रात में तांत्रिक कर्म करते हैं। बाजार में पर्व को लेकर गहमागहमी रही लेकिन शाम होते ही सड़कें सूनी दिखाई देने लगी। शाम होते ही ज्योति के पर्व का उल्लास व उत्साह लोगों के सिर चढ़कर बोलने लगा। लोगों के घरों से लेकर व्यापारिक प्रतिष्ठानों तक पर रंग-बिरंगे झालर व मिट्टी के दीए जगमगा उठे। इस दौरान उजियारा फैलते ही चारों ओर अंधियारा मिट गया। बेल्थरारोड में तमसो मा ज्योतिर्गमय का प्रतीक पर्व दीपावली नगर क्षेत्र में परंपरागत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान लोगों ने अपने घरों व प्रतिष्ठानों की साफ सफाई कर लक्ष्मी गणेश का शुभ मुहूर्त में पूजन अर्चन किया। शाम ढलने के बाद मकानों व अन्य स्थानों पर दीपों की कतारें सजाई गई। पूरा नगर रोशनी से नहा उठा। झिलमिलाते दीपों की कतारों को देख ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मानो आसमान के तारे जमीं पर उतर आए हों। पर्व को लेकर बच्चों व युवाओं में खासा उत्साह देखा गया। चहुंओर पटाखों की अनुगूंज सुनाई देती रही। देर रात तक चहल-पहल बनी रही। बेल्थरारोड : दीपावली पर्व पर रसड़ा क्षेत्राधिकारी शिवनारायण वैस व उभांव थाना प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह ने जिला पंचायत के निरीक्षण गृह के पास अति निर्धन परिवारों से जुड़े बच्चों को उनकी खुशियों में भागीदार बनते हुए उपहार वितरित किया। साथ ही दीप पर्व की शुभकामनाएं दी। उपहार पाकर बच्चे खुश दिखे तथा उनके चेहरे खिलखिला उठे। बच्चों ने इसके लिए पुलिस प्रशासन को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed