फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The city has 18 bank branches, yet there is no parking available. Vehicles parked on the streets are fined.

Ballia News: शहर में बैंक की 18 शाखाएं फिर भी पार्किंग नहीं बनी सड़कों पर वाहन खड़ा करने पर कट जाता है चालान

Sun, 11 Jan 2026 10:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
The city has 18 bank branches, yet there is no parking available. Vehicles parked on the streets are fined.
शहर में सड़क किनारे खड़ी बाइक। संवाद - फोटो : संवाद
बलिया। शहर क्षेत्र में एक भी पार्किंग नहीं है। इसके कारण बाजारों, होटल, रेस्टोरेंट आदि स्थानों पर आने वाले लोगों को वाहन सड़क या पटरियों पर खड़ा करना पड़ता है। इतना ही नहीं 18 बैंक शाखाओं के पास भी पार्किंग नहीं है। ऐसे में यदि सड़क पर वाहन खड़े कर देते हैं तो ट्रैफिक पुलिस उनका चालान काट देती है।
विज्ञापन

कई बार रामलीला मैदान में अंडर ग्राउंड पार्किंग के लिए भूमि देखी गई थी, लेकिन ये योजना भी परवान नहीं चढ़ पाई। भृगु काॅप्लेक्स में अस्थायी पार्किग खोलने की बात कि गई थी, लेकिन सुरक्षा व साफ सफाई के अभाव में वाहन खड़े नहीं होते हैं। विगत वर्ष गलत पार्किग पर 15 हजार से ज्यादा वाहनों का चालान काट, करीब 78 लाख रुपया जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

शहर में बड़े-बढ़े व्यावसायिक कॉप्लेक्स व मकान तो बना लिए गए, लेकिन उनमें पार्किंग के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई।
कुछ में पार्किग है तो उसमें दुकान व स्टोर बना हुआ है। प्रशासन की अनदेखी से निर्माण के दौरान नियम का पालन नहीं कराया जा रहा है।
बैंक हो या मॉ़ल, वहां आने वाले लोगों को अपने दोपहिया या चारपहिया वाहनों को सड़कों के किनारे खड़े करना पड़ता है। आढ़े तिरछे वाहनों को खड़ा करने से रोजाना जाम की स्थिति बन जाती है। पुलिस सड़क पर खड़े वाहनों का चालान काटने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन चालक या मालिक पार्किग न होने की बात कह कर पुलिसकर्मी से उलझने लगते हैं। लोगों का कहना है कि बैंक, बाजार और सार्वजनिक स्थल बगैर पार्किंग के संचालित होत है। यहां जाने वाले लोगों के सामने वाहन खड़ा करना किसी चुनौती से कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed