{"_id":"3e05c858271f1afbec1bc6902e80a26d","slug":"the-chefs-at-the-collectorate-performance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोइयों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसोइयों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Fri, 27 Mar 2015 10:14 PM IST
विज्ञापन
नगर शिक्षा क्षेत्र में कार्य करने वाली रसोइयों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में जिलाधिकारी के प्रतिनिधि वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ओमप्रकाश चौधरी को ज्ञापन सौंपकर मांग पूरा करने की बात कही।
रसोइयों ने कहा कि नगर क्षेत्र में एक ठेका कंपनी के माध्यम से बच्चों को खाना खिलाने की कवायद फिर से शुरू कर दी गई। ठेका कंपनी के भोजन में कई बार छिपकली सहित कीड़े भी मिले है।
यही नहीं मध्याह्न भोजन करने से कई बार छात्रों की तबियत हो चुकी। विभागीय अफसर एवं मंत्री अपने कमीशन के लिए हर तरफ ठेके का साम्राज्य फैला रखे है।
इस मौके पर रसोइयों ने चेताया कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं की गई तो वे सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगी। इस मौके पर सुनीता देवी, मनोरमा देवी, सविता, मुन्नी, आशा, रमावती, गीता देवी सहित दर्जनों रसोइया मौजूद रहीं।