फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The cattle and cow's death from the truck's grip

ट्रक के चपेट में आने से पशुपालक व गाय की मौत

Mon, 15 Jul 2019 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
The cattle and cow's death from the truck's grip
बेल्थरारोड। उभाव थाना क्षेत्र के नगरा मार्ग स्थित जमुआंव चट्टी के पास सोमवार की सुबह तेज गति से जा रहे अनियंत्रित ट्रक ने पशुपालक को रौंद दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पशुपालक के साथ ही गाय की भी जान चली र्गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पशुपालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन

उभाव थाना क्षेत्र के जमुआंव ग्राम निवासी दुखंती यादव (55) का घर नगरा मार्ग के किनारे स्थित है। दुखंती ने सोमवार की भोर में खूंटे से बंधी गाय की रस्सी को खोल दिया, जिसके बाद गाय भागने लगी। इस दौरान पशुपालक ने गाय की रस्सी पकड़ लिया। लेकिन भागते हुए गाय सड़क पर आ गई। इतने में नगरा की ओर से तेजगति से आ रहे ट्रक ने पशुपालक और गाय को टक्कर मार दिया। जिससे मौके पर ही पशुपालक और गाय की मौत हो गई। पुलिस ने पशुपालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, हादसे के बाद ट्रक लेकर चालक भागने में सफल हो गया। घटना के बाद पशुपालक के घर कोहराम मच गया। परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed