{"_id":"673640f1b5458befe30f656f","slug":"the-call-will-be-made-in-three-days-the-headmaster-will-reach-home-in-six-days-ballia-news-c-190-1-svns1007-126736-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: तीन दिन में जाएगा फोन, छह दिन में घर पहुंचेंगे हेडमास्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: तीन दिन में जाएगा फोन, छह दिन में घर पहुंचेंगे हेडमास्टर
विज्ञापन
बलिया। स्कूल से अनुपस्थित छात्रों को नियमित करने के लिए विद्यालयों में कई प्रकार के नियम बनाए गए हैं। यदि छात्र बिना उचित कारण के तीन दिन गैरहाजिर रहता है तो उसके घर फोन किया जाएगा। छह दिन या अधिक गैरहाजिर रहने पर हेडमास्टर स्वयं छात्र के घर पहुंचेंगे। इस बाबत बीएसए मनीष कुमार सिंह ने सभी बीईओ को निर्देश जारी किया है।
जिले में आउट ऑफ स्कूल बच्चों के प्रशिक्षण के लिए तीसरे चरण में बीआरसी में शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। जिले के सभी बीआरसी में प्रशिक्षण कार्य किया जा रहा है। बीएसए मनीष कुमार सिंह ने आउट ऑफ स्कूल बच्चों की कड़ी निगरानी के निर्देश दिए है। बताया कि छह से 14 वर्ष का कोई बालक-बालिका जिसने कभी प्रवेश नहीं लिया हो, नामांकन के बाद एक वर्ष में 30 या अधिक दिनों से अधिक अनुपस्थित रहा हो, वार्षिक मूल्यांकन में 35 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त किए हैं, तो उसे आउट ऑफ स्कूल माना जाएगा।
स्कूल से गैरहाजिर होने वाले बच्चों से बुलावा टोली, फोन या व्हाट्सएप आदि से संपर्क किया जाए। बीएसए ने बताया कि गैरहाजिर छात्रों के विद्यालय वापस आने के बाद छूटे स्कूल कार्य को शिक्षक फिर से पढ़ाएंगे। एक माह में छह दिनों से अधिक गैरहाजिर होने पर माता-पिता की काउंसिलिंग की जाएगी। तिमाही में 10 से अधिक दिनों तक अनुपस्थित है, तो माता-पिता की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी।