फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The bridge will have 47 pillars instead of 28 and the distance to Siwan will be reduced by 100 km

Ballia News: 28 की जगह 47 पिलर का होगा पुल सीवान की दूरी होगी 100 किमी कम

Fri, 06 Jun 2025 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
The bridge will have 47 pillars instead of 28 and the distance to Siwan will be reduced by 100 km
बलिया। सरयू नदी की कटान का असर चांदपुर में बन रहे पुल पर भी पड़ा है। वर्ष 2016 में शुरू हुई इस परियोजना को जून 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य था, लेकिन बाढ़ और कटान के कारण निर्माण में देरी हुई है। रुड़की से आई तकनीकी टीम ने सर्वे कर यूपी की तरफ 24 पिलर बढ़ाने व गाइड बंधा बनाने का सुझाव दिया था। ऐसे में 28 की जगह पुल में 47 पिलर होंगे। सीवान की दूरी भी 100 किमी कम होगी।
विज्ञापन

इस पर पुल पर 198 करोड़ व कटान से एप्रोच की सुरक्षा के लिए गाइड बंधा व सड़क चौड़ीकरण पर 100 करोड़ अतिरिक्त खर्च होगा। राज्य सेतु निगम ने पुल की लंबाई 1275 मीटर से बढ़ाकर 2550 मीटर का प्रस्ताव शासन के पास भेजा है।
विज्ञापन

शासन से स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। यूपी के चांदपुर व बिहार के सीवान के बीच सरयू नदी पर बनने वाला निर्माणाधीन पुल आठ वर्षो से अधूरा है। पुल के बनने से बिहार के सीवान व यूपी एक दूसरे से जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार की ओर से बनने वाले संपर्क मार्ग के लिए राज्य सरकार द्वारा राशि जारी कर दी गई है। स्थानीय भौगोलिक विषमताओं के कारण पुल नहीं बन सका। पुल बनने में अभी काफी समय लग सकता है।
2016 में इस पुल की आधारशिला यूपी के चांदपुर में रखी गई थी, लेकिन के कटान के कारण निर्माण सीवान की तरफ से हो रहा है। तब इसके एप्रोच मार्ग को लेकर राशि लगभग 226.98 करोड़ थी। अब पुल व एप्रोच पर करीब 512 करोड़ खर्च होंगे। स्वीकृत प्रोजेक्ट के अनुसार पुल की लंबाई 1275 मीटर निर्धारित की गई थी। लेकिन प्रत्येक वर्ष सरयू के लहरों से हो कटान ने पुल के वास्तविक परियोजना को काफी प्रभावित किया है।

परियोजना में सेतु निगम द्वारा पुल की लंबाई बढ़ाने को लेकर प्रशासन को प्रस्ताव भी भेजा है। अब पुल 1275 मीटर बढ़कर 2550 मीटर का हो जाएगा। इस पर 198 करोड़ पुल व कटान से एप्रोच की सुरक्षा के लिए गाइड बंधा व सड़क चौड़ीकरण पर 100 करोड़ अतिरिक्त खर्च होगा। गाइड बंधे की डिजाइन बीएचयू की आईआईटी की टीम बना रही है।
पुल के लगभग 28 पिलर निर्माणाधीन हैं। इनमें 23 का कार्य पूरा किया जा चुका है। नए प्रस्ताव के बाद कुल पिलर की संख्या 47 हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed