{"_id":"69fa2be01c397bd8b80c9fb2","slug":"the-bride-left-with-her-lover-8-hours-before-the-wedding-procession-arrived-ballia-news-c-190-1-bal1001-163279-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: बरात आने से 8 घंटे पहले प्रेमी के साथ गई दुल्हन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: बरात आने से 8 घंटे पहले प्रेमी के साथ गई दुल्हन
विज्ञापन
बैरिया। थाना क्षेत्र के एक गांव में बरात आने से आठ घंटे पहले दुल्हन अपने प्रेमी के साथ चली गई। जिस घर में शहनाइयां बजने वाली थीं और मेहमानों का तांता लगा था, वहां अब सन्नाटा पसरा है। परिजनों के चेहरे पर हवाइयां उड़ रही हैं।
20 वर्षीय युवती की शादी बिहार के छपरा जनपद में तय थी। मंगलवार को बरात आने वाली थी और घर में तैयारियां अंतिम चरण में थीं। दोपहर में युवती अपनी बुआ के साथ ब्यूटी पार्लर में मेकअप कराने की बात कहकर घर से निकली थी। बाजार पहुंचने के बाद वह अपनी बुआ को चकमा देकर गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद जब वह नहीं मिली तो बुआ ने घर आकर परिजनों को इसकी सूचना दी।
प्रेमी भी घर से मिला नदारद
शक होने पर परिजन क्षेत्र के ही चाई छपरा निवासी उसके प्रेमी के घर पहुंचे। वहां पता चला कि युवक भी गायब है और उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ आ रहा है। युवती के परिजनों ने युवक के घरवालों से काफी मिन्नतें कीं और मान-मर्यादा का हवाला देते हुए युवती को वापस लाने का आग्रह किया, लेकिन उन्होंने जानकारी होने से इन्कार कर दिया। परिजनों ने बैरिया थाने में शिकायत की। पुलिस ने चाई छपरा निवासी आरोपी युवक के खिलाफ युवती को भगा ले जाने की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस की टीमें युवती और आरोपी युवक की तलाश में जुट गई हैं।