{"_id":"5eb582088ebc3e9046021fcc","slug":"the-bride-and-groom-will-decorate-with-dedication-the-bus-will-not-ring-the-clarinet-ballia-news-vns523967925","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगन में सजेंगे दूल्हा-दुल्हन, बस नहीं नहीं बजेगी शहनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगन में सजेंगे दूल्हा-दुल्हन, बस नहीं नहीं बजेगी शहनाई
विज्ञापन
बलिया। लॉकडाउन ने शादी विवाह के मौसम में अपना व्यवसाय चलाने वाले सैकड़ों लोगों की जीविका पर संकट डाल दिया है। इस मौसम में मैरिज हाल, टेंट हाउस, लाइट हाउस, कैटरिंग, बैंड बाजा सहित अन्य धंधे से जुड़े लोगों का धंधा खूब चलता है और इस समय की कमाई से ही उनके परिवार का सालभर का खर्चा चलता है। लेकिन इस बार लॉकडाउन के कारण शादियां या तो टाल दी गईं या सीमित संसाधनों में शादी की गई। इसका मुख्य कारण कि एक शादी के लिए प्रशासन सिर्फ 20 लोगों को ही शामिल होने की अनुमति दे रहा था। 14 अप्रैल से खरमास खत्म हो चुका है और यदि ये आम दिन होता तो इस समय शादियों की बहार आई होती, लेकिन इस बार सन्नाटा पसरा हुआ है।
जिले में आलम ये है कि 80 से 90 प्रतिशत लोगों ने अपनी शादी की तिथियों को टाल दिया है। अब वे नवंबर और दिसंबर तक इंतजार करने के मूड में हैं। 20 प्रतिशत लोग प्रशासन से अनुमति मांग रहे हैं। इसमें अभी तक करीब 10 से 12 लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अधिकतम 20 लोगों की संख्या में शादी संपन्न कराने की अनुमति प्रदान की गई है। ऐसे में इन लोगों ने भी पहले से बुक मैरेज हाल, बैंड बाजा, कैटरिंग, टेंट आदि की बुकिंग निरस्त करा दी है। इसकी वजह से इस व्यवसाय से जुड़े लोगों के सामने अब आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
टेंट हाउस के मालिक व मैरेज हाल के मैनेजर सुभाष सिंह ने बताया कि लॉकडाउन के कारण काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि इस बार लॉकडाउन के कारण टेंट का 18 से 20 तिलक व शादी की बुकिंग निरस्त हुई है। इसके कारण 10 से 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इससे मेरे साथ-साथ 10 से 15 कर्मचारियों की जीविका पर भी ग्रहण लग गया है। मैरेज हाल में भी करीब 15 शादियों की बुकिंग निरस्त हुई है। इसके कारण 10 से 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं 10 से 12 कर्मचारियों की जीविका पर संकट का ग्रहण लग गया है। कोरोना वायरस के कारण इस बार धंधे से जुड़े सभी लोगों का काफी नुकसान हुआ है। कैटरिंग संचालक चेतन अग्रवाल ने बताया कि लॉकडाउन के कारण इस साल 18 से 20 लग्न निरस्त हुए हैं। इसके चलते काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि कैटरिंग में एक दिन में 60 से 70 कर्मचारी काम करते थे। इससे उनकी जीविका चलती थी। इस बार उन पर भी मेरे साथ-साथ आफत आ पड़ी है। बैंड पार्टी के मालिक पकौड़ी ने बताया कि लॉकडाउन के कारण 10 से 12 बुकिंग निरस्त हुई है। इस बार कैसे हम लोगों की जीविका चलेगी समझ में नहीं आ रहा है। लाइट हाउस के मालिक सूचित ने बताया कि लॉकडाउन ने पूरी तरह हम लोगों की कमर तोड़ दी है। उन्होंने बताया कि 15 से 20 भाड़ा निरस्त हुए हैं। इससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। मेरे साथ-साथ कर्मचारियों की जीविका पर ग्रहण लग गया है। कोरोना कब तक रहेगा यह समझ से परे है।