फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The boundary wall of the bus terminal will be constructed at a cost of Rs 14.37 crore.

Ballia News: बस टर्मिनल की चहारदीवारी 14.37 करोड़ से बनेगी

Sat, 27 Sep 2025 06:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 06:47 PM IST
सार

बलिया के बैरिया में अंतरप्रांतीय टर्मिनल परियोजना को कैबिनेट और शासन से मंजूरी मिल गई है। इसके लिए भूमि अधिग्रहण और बाउंड्री निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत की गई है। इससे क्षेत्र के यातायात और विकास को बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन
The boundary wall of the bus terminal will be constructed at a cost of Rs 14.37 crore.

विस्तार

बलिया। बैरिया में अंतरप्रांतीय टर्मिनल (आईएसवीटी) का सपना अब सच होता दिखाई दे रहा है। कैबिनेट से हरी झंडी मिलने के बाद अब शासन की तरफ से बाउंड्री के लिए 14.37 करोड़ की धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। साथ ही 4 करोड़ की धानराशि जारी कर दी गई है। प्रशासन ने इसके लिए पहले ही भूमि उपलब्ध करा दी है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग को इस परियोजना के लिए जिले के चांददीयर में 05.0640 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण हो चुका है। इसके लिए सीएनडीएस की तरफ से 14.60 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था। इसमें बाढ़ को देखते हुए कंक्रीट की दीवार बनाने की योजना है, ताकि बाढ़ के समय भी किसी तरह की दिक्कत न हो। इसे देखते हुए सीएनडीएस ने योजना बनाई है। एआरएम प्रेम चंद ने बताया कि अभी डिपो पर कोई सूचना नहीं आई है। अंतरप्रांतीय बस अड्डे की पहल डेढ़ साल पहले हुई थी। परिवहन निगम के तत्कालीन एआरएम के नेतृत्व में टीम ने 21 दिसंबर 2023 को बैरिया तहसील के चांददीयर मौजा अंतर्गत कुल 14.7430 हेक्टेयर में से एनएच-31 के किनारे 05. 0640 हेक्टेयर भूमि चिह्नित कर सत्यापन व निरीक्षण कर आईएसबीटी बनाने की स्वीकृति प्रदान कर की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed