फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The body was found in a field missing innocent

खेत में मिला लापता मासूम का शव

Mon, 20 Apr 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Mon, 20 Apr 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
The body was found in a field missing innocent
रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के रामपुर चौहान बस्ती के पास स्थित गन्ने के खेत में सोमवार सुबह छह साल के मासूम का शव मिला। बालक रविवार को दोपहर से घर से लापता था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई थी।
विज्ञापन


सोमवार को उसका शव मिलने के बाद एसपी राजू बाबू सिंह सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एसपी ने सीओ और एसओ को घटना का जल्द पर्दाफाश करने का निर्देश दिया। बालक के दादा की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


रामपुर चौहान बस्ती निवासी अजय चौहान का छह साल का बेटा अमन चौहान रविवार दोपहर के बाद अचानक लापता हो गया। घर के लोगों ने सोचा कि कहीं खेलने गया होगा। देर शाम तक उसके घर न आने पर परिवार के लोगों ने रात भर काफी खोजबीन की लेकिन कहीं अतापता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात बालक के गायब होने की सूचना पुलिस को दी गई थी। उधर सोमवार की सुबह उसके घर से करीब 150 मीटर की दूरी पर गन्ने के खेत में कोई गया तो बच्चे का शव देख हैरान रह गया।

थोड़ी ही देर में परिवार के लोगों के साथ ही सैकड़ों ग्रामीण भी वहां पहुंच गए। खबर मिलने के बाद मौके पर एसपी राजू बाबू सिंह, सीओ कृष्णकांत सिंह तथा कोतवाल संदीप कुमार पहुंच गए। पुलिस की माने तो प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि बालक की हत्या गला दबाकर की गई है।

गले पर रस्सी का निशान पाया गया है। कोतवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट होगा। एसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द मामले का खुलासा किया जाए।


अमन के पिता अजय सऊदी अरब में रहते हैं।  उधर घर के लोग आै गांव वाले समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर किस दरिंदे ने बच्चे की हत्या की है। उस बच्चे का क्या कसूर था। घरवाले रो-रोकर बेहाल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed