{"_id":"6849cfdcc1d73deea20c6f17","slug":"the-body-was-found-floating-in-the-river-10-meters-away-after-30-hours-ballia-news-c-190-1-svns1007-141699-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 30 घंटे बाद 10 मीटर दूर नदी में उतराया मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 30 घंटे बाद 10 मीटर दूर नदी में उतराया मिला शव
विज्ञापन
बलिया। मनियर थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तम पट्टी गांव में सरयू नदी में मंगलवार को स्नान करने के दौरान डूबी हिमांशी उर्फ प्रीति यादव (13) पुत्री शैलेंद्र यादव का शव बुधवार को 30 घंटे बांद घटना स्थल से 10 मीटर दूर उतराया मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मंगलवार की सुबह करीब 7:30 बजे प्रीति यादव उर्फ हिमांशी व निक्की (12) दोनों पुत्री शैलेंद्र यादव निवासी पुरुषोत्तम पट्टी तथा मनीषा उर्फ मंशा यादव व अंशा यादव दोनों पुत्री सरल यादव निवासी चनुकी थाना सुखपुरा पुरुषोत्तम पट्टी स्थित सरयू घाट पर एक साथ स्नान करने गई थीं। नहाते समय सभी किशोरियां गहरे पानी में चली गईं। वहां काम कर रहे मजदूरों ने निक्की, मनीषा एवं अंशा को बचा लिया। लेकिन हिमांशी का पता नहीं चला।
बाद में एसडीआरएफ को बुलाया गया। वह भी प्रयास किया, लेकिन हिमांशी का सुराग नहीं चल पाया। उसके बाद एसडीआरएफ लौट गई थी। बुधवार को करीब 12:00 बजे पुलिस के सर्च ऑपरेशन में हिमांशी यादव का शव नदी के किनारे उतराया मिला। थानाध्यक्ष रत्नेश दूबे ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। हिमांशी की मां आशा देवी सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।