{"_id":"68e69b1fe306e2eb8e0b20b4","slug":"the-body-of-the-soldier-wrapped-in-the-tricolour-reached-home-ballia-news-c-190-1-bal1001-149815-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: घर पहुंचा तिरंगे में लिपटा सैन्यकर्मी का पार्थिव शरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: घर पहुंचा तिरंगे में लिपटा सैन्यकर्मी का पार्थिव शरीर
विज्ञापन
क्षेत्र के सोनाडीह निवासी सेना के जवान अनूप यादव (30) की पश्चिम बंगाल में सड़क हादसे में मौत के बाद बुधवार को तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर पैतृक आवास पर पहुंचा। बुधवार को पूरे सैनिक सम्मान के साथ सरयू तट पर दाह संस्कार किया गया।
सोनादीह निवासी अनूप यादव वर्ष 2014 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। इस समय वह बागडोगरा सिलीगुड़ी, पश्चिम बंगाल में ड्यूटी पर थे। रविवार को अनूप अपने 5 वर्षीय पुत्र आरव के साथ बाइक से मार्केटिंग करने निकले थे। इस बीच किसी वाहन से टक्कर लग गई। इसमें अनूप की मौत हो गई। उनका पुत्र घायल हो गया। इसकी सूचना उभांव पुलिस के माध्यम से परिजनों को सोमवार को मिली थी। बुधवार को जवान का पार्थिव शरीर पहुंचते अंतिम दर्शन के लिए भीड़ जुट गई। एसडीएम शरद चौधरी, सीओ आलोक गुप्ता, थाना प्रभारी संजय शुक्ला समेत ग्राम वासियों ने श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। सेना के जवानों के सलामी देने के बाद चैनपुर गुलौरा स्थित सरयू तट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। मौके पर सेना के सूबेदार धनंजय भट्ट, सूबेदार विजय थापा, नायब सूबेदार जगजीवन सिंह, एमआर खान समेत आद्याशंकर यादव और ग्रामीण मौजूद रहे।
परिजनों की चीत्कार से नम हुईं आंखें
सेना के जवान अनूप यादव का पार्थिव शरीर पहुंचते ही पत्नी स्नेहलता दहाड़े मार कर रोने लगी। पत्नी और पुत्र आरव की चीत्कार से की आंखें नम हो गईं। लोग परिजनों को सांत्वना देते रहे।