फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The body of a young man was found on Station Town Hall Road.

Ballia News: स्टेशन टाउन हॉल रोड पर मिला युवक का शव

Tue, 30 Sep 2025 10:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found on Station Town Hall Road.
बलिया। शहर के स्टेशन टाउन हॉल रोड पर सोमवार की रात को राजू कन्नौजिया का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को देकर शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाल अच्छे त्रिपाठी ने बताया कि स्टेशन टाउन हॉल मार्ग के सड़क किनारे 35 वर्षीय युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोग से युवक की शिनाख्त करवाई। युवक की शिनाख़्त बालेश्वर घाट रोड शनिचरी मंदिर निवासी राजू कन्नौजिया के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि राजू सोमवार की सुबह घर से निकला था। शराब का सेवन करता था। मृतक के दो पुत्र है। कोतवाल क्षितिज त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिया के नीचे पानी में मिला मजदूर का शव



सुखपुरा। बलिया-सिकंदरपुर मार्ग के करनई वाटर पार्क के पास मंगलवार को पुलिया के नीचे पानी में धनजी राजभर (52) का शव उतराया मिला। खबर लगते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करनई गांव के निवासी धनजी राजभर मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। सुबह वाटर पार्क के पास पुलिया के नीचे पानी में उनका शव मिला। उनके पुत्र कौशिक राजभर ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि पिता धनजी सुबह चार बजे टहलने निकलते थे। संभवत: वाटर पार्क के पास पुलिया पर बैठे होंगे और असंतुलित होकर पानी में गिर गए होंगे। सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। ग्रामाीणों ने कहाकि किसी को उनके गिरने की आवाज सुनाई नहीं दी थी। थाना प्रभारी सुशील दुबे ने कहा कि पुलिया के नीचे पानी में शव मिला है। उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा।


तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मौत

मझौवां। हल्दी थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर मंगलवार की सुबह गंगापुर के सामने बैरिया की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रही मीनापुर (रामगढ़) निवासी ज्ञांती देवी (42) को जोरदार टक्कर मार दी। ज्ञांती देवी गंगा स्नान के लिए जा रही थीं। हादसे में महिला के सिर में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से परिजन आनन-फानन उन्हें इलाज के लिए बलिया ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद बाइक सवार भाग निकला। सूचना पर पहुंची हल्दी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed