फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The body of a newly married woman was found hanging in the room

Ballia News: नवविवाहिता का कमरे में फंदे पर लटका मिला शव

Tue, 19 Aug 2025 02:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
The body of a newly married woman was found hanging in the room
पूर। पकड़ी थाना अंतर्गत पकड़ी गांव में अभिजीत सिंह की पत्नी रितु सिंह (25) का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर साक्ष्य जुटाए। पकड़ी गांव निवासी अभिजीत सिंह की शादी 29 अप्रैल 2025 को दोकटी थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव निवासी रामनरेश की पुत्री रितु सिंह से हुई थी। विवाहिता के ससुर अवधेश सिंह ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद अभिजीत बाहर रहकर प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। रक्षाबंधन पर घर आया था। बहन से राखी बंधवा कर रविवार को घर पहुंचा। उसी दिन रात में रितु अपने कमरे में जाकर पंखे के हुक से साड़ी का फंदा लगाकर लटक गई। परिजनों के मुताबिक उसकी सांस चल रही थी तो इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी लालमणि सरोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उसके मायके वालों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed